{"_id":"6989ab9c8952fa21b808b67d","slug":"zim-vs-oma-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-group-b-zimbabwe-vs-oman-t20i-match-updates-today-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ZIM vs OMA Highlights: जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद चमके बेनेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIM vs OMA Highlights: जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद चमके बेनेट
Mon, 09 Feb 2026 05:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:51 PM IST
सार
Zimbabwe vs Oman T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत से की। जिम्बाब्वे ने ओमान को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
जिम्बाव्वे टीम
- फोटो : Zimbabwe Cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की बेहतरीन बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया। टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान की पारी 19.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट कर दी और फिर 13.3 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीता। जिम्बाब्वे के लिए बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की और वह नाबाद लौटे।
विज्ञापन
अंत तक टिके रहे बेनेट
कम लक्ष्य का पीछा करते हुए बेनेट और तादिवनाशे मारुमनी ने जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। मारुमनी को को सुफ्यान महमूद ने अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इसी ओवर में सुफ्यान ने डियोन मायर्स को खाता खोले बिना आउट किया। दो झटके लगातार लगने के बाद बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 68 रन जोड़ लिए थे, लेकिन टेलर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। बेनेट अंत तक टिके रहे, पर अर्धशतक पूरा नहीं कर सके क्योंकि कप्तान सिकंदर रजा ने विजयी चौका लगाकर मैच समाप्त कर दिया। बेनेट ने 36 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए, जबकि रजा दो गेंदों पर एक चौका के सहारे पांच रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान के लिए दोनों विकेट सुफ्यान ने लिए।

ओमान की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और जिम्बाब्वे ने उसे शुरुआती झटके दिए। मुजरबानी ने सबसे पहले कप्तान जतिंदर सिंह को बोल्ड किया जो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नगारवा ने हमाद मिर्जा को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। मुजरबानी ने फिर शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए आमिर कलीम को पांच रन और करन को खाता खोले बिना आउट किया। ओमान को पांचवां झटका वसीम अली के रूप में लगा जो तीन रन बनाकर आउट हुए।

सुफ्यान-शुक्ला के बीच साझेदारी
ओमान ने 27 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद सुफ्यान महमूद और विनायक शुक्ला ने साझेदारी जमाई। हालांकि, दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई जिसे नगारवा ने शुक्ला को आउट कर तोड़ा। शुक्ला 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नगारवा ने जितेन रमानंदी को आउट किया जिन्होंने एक रन बनाए। सुफ्यान 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। अंत में नदीम खान ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले जिससे टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचने में सफल रहा। नदीम ने 18 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शकील अहमद ने चार बनाए, जबकि शाह फैजल पांच रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि सिकंदर रजा ने एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवनाशे मारुमनी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हमाद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावले, जितेन रमानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफ्यान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, शकील अहमद।