फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zaheer Khan vs Ishant Sharma Amazing coincidence Not one but three figures of Zaheer-Ishant are similar

Zaheer Khan vs Ishant Sharma: गजब संयोग! जहीर-इशांत के एक नहीं तीन आंकड़े समान, रिकॉर्ड देख फैंस भी हैरान

Wed, 26 Jul 2023 11:29 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Jul 2023 11:29 AM IST
सार

जहीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, इशांत अभी भी सक्रिय हैं। क्रिकेट में कई बार संयोग देखने को मिले हैं। जहीर-इशांत भी इससे बचे नहीं हैं। इन दोनों का एक अनोखा संयोग सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए।

विज्ञापन
Zaheer Khan vs Ishant Sharma Amazing coincidence Not one but three figures of Zaheer-Ishant are similar
जहीर खान, इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट में अब तक कई महान गेंदबाज देखने को मिले हैं। जहीर खान और इशांत शर्मा टेस्ट में दो ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दोनों ने कई मौकों पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। जहीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, इशांत अभी भी सक्रिय हैं। क्रिकेट में कई बार संयोग देखने को मिले हैं। जहीर-इशांत भी इससे बचे नहीं हैं। इन दोनों का एक अनोखा संयोग सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दोनों एक साथ कमेंट्री कर रहे थे। ब्रॉडकास्टर ने टेस्ट में दोनों के आंकड़े जब दिखाए तो लोगों को काफी हैरानी हुई। दोनों के टेस्ट में विकेट समान हैं। इतना नहीं नहीं, पारी में पांच विकेट हॉल, दस विकेट हॉल, भारत में विकेट और विदेशों में विकेट भी समान हैं। इसे एक प्रशंसक ने लिखा, "अविश्वसनीय संयोग।" वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "तो अगर हम जहीर को सम्मान दे सकते हैं तो इशांत को भी वही सम्मान दिया जाना चाहिए।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर और इशांत के आंकड़े
जहीर और इशांत के टेस्ट में 311 विकेट हैं। दोनों ने एक बार मैच में 10 विकेट हॉल लिया है। वहीं, 11-11 बार पारी में पांच-पांच या उससे अधिक विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है। भारत में दोनों खिलाड़ियों के विकेट की बात करें तो जहीर और इशांत ने 104-104 विकेट झटके हैं। भारत से बाहर विकेट की बात करें तो दोनों को 207-207 सफलताएं मिली हैं।


जहीर और इशांत का करियर
दोनों दिग्गज तेज गेंदबाजों के ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो जहीर ने 92 मैचों में 311 विकेट लिए हैं। पारी में उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 87 रन देकर सात विकेट है। वहीं, मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 149 रन पर 10 विकेट है। जहीर के नाम 200 वनडे में 282 और 17 टी20 में 17 विकेट हैं।

इशांत की बात करें तो उन्होंने 105 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 311 विकेट चटकाए हैं। पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 74 रन पर सात विकेट हैं। वहीं, मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 108 रन पर 10 विकेट है। इशांत ने 80 वनडे में 115 विकेट लिए हैं। वहीं, 14 टी20 में उन्हें आठ सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed