मंगेतर के साथ वेस्टइंडीज में इस अंदाज में छुट्टियां मना रहे हैं जहीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से करारी हार मिलने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेल रही है। जिसके शुरुआती दो मैचो में से एक में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान टीम इंडिया के पुराने सदस्य और हाल ही में अभिनेत्री सागरिका घाटके से सगाई करने वाले जहीर खान भी वेस्टइंडीज में टीम इंडिया का साथ दे रहे हैं। वह अपनी मंगेतर के साथ कैरेबियाई आइलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।
जहीर और सागरिका को त्रिनिदाद में एक साथ देखा गया। साथ ही सागरिका ने इंस्टाग्राम में एक सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंंने लिखा एक दिन के लिए सूरज बाहर निकला है। दोनों के बीच अफेयर होने के बातें कई महीनों से चल रही थी लेकिन दोनों ने अपने संबंधों को आईपीएल-10 के दौरान सार्वजनिक किया था, इसके बाद दोनों ने सगाई भी की थी। जिसमें टीम इंडिया के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। दोनों सार्वजनिक रूप से पहली बार एक साथ गोवा में युवराज सिंह की शादी के रिसेप्शन में नजर आए थे।
विज्ञापन विज्ञापन
The sun did come out for a day ☀️#aboutyesterday #norainday
A post shared by Sagarika Ghatge (@sagarikaghatge) on