{"_id":"acd1f110-8be7-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"zaheer-abbas-hits-out-at-selfish-pakistan-batsmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक खिलाड़ियों पर भड़के जहीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक खिलाड़ियों पर भड़के जहीर
इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले ही मैच में 125 रन से हार चुकी पाकिस्तानी टीम को पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास ने आडे़ हाथों लिया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों पर बरसते हुए अब्बास ने कहा, ‘पाकिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से टीम का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन वह कुछ खास नहीं कर रहे हैं। ऐसा औसत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लगता है कि टीम के लिए कुछ थोडे़ बहुत रन बनाकर भी वे टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘ऐसे खिलाड़ियों को लेकर जो न तो अच्छी बल्लेबाजी और न ही अच्छी गेंदबाजी करते हैं और न ही अच्छा फील्डिंग कर पाते हैं, अगर आप यह सोचें कि आप दक्षिण अफ्रीका जैसी अनुशासित टीम से जीत हासिल कर लेंगे तो ऐसी कोई संभावना नहीं है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेल की अगर बात की जाए तो उनका खेल देखकर साफ-साफ यह पता चलता है कि वे टीम के लिए नहीं बल्कि अपने लिए खेल रहे हैं।’
विज्ञापन