{"_id":"6318a0b116e26b55434cf4f8","slug":"yuzvendra-chahal-wife-dhanashree-verma-shares-new-instagram-video-after-knee-surgery-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanashree Verma Video: धनश्री ने शेयर किया नया वीडियो, दिखाया चोट लगने से लेकर सर्जरी तक का सफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhanashree Verma Video: धनश्री ने शेयर किया नया वीडियो, दिखाया चोट लगने से लेकर सर्जरी तक का सफर
Wed, 07 Sep 2022 07:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:16 PM IST
सार
डांस सेशन के दौरान एसीएल लिगामेंट फटने के कारण हाल ही में धनश्री के घुटने की सर्जरी हुई थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह एक चैंपियन हैं और जल्द ही वापसी करने वाली हैं।
विज्ञापन
धनश्री वर्मा
- फोटो : Dhanashree Verma/Instagram
विस्तार
भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। इसमें उन्होंने चोट लगने से लेकर सर्जरी तक के सफर को दिखाया है। डांस सेशन के दौरान एसीएल लिगामेंट फटने के कारण हाल ही में धनश्री के घुटने की सर्जरी हुई थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह एक चैंपियन हैं और जल्द ही वापसी करने वाली हैं।
धनश्री ने वीडियो में यह भी दिखाया कि डांस रिहर्सल के दौरान वह कैसे चोटिल हुई थीं। घायल होने से लेकर सूजे हुए घुटने, फिजियोथेरेपी और सर्जरी के बाद की रिकवरी को उन्होंने दुनिया के सामने पेश किया है। वह अस्पताल में वॉकर का इस्तेमाल करते हुए भी देखी गईं। धनश्री ने खुद को साहसी और आत्मविश्वास से भरपूर दिखाया है।
उन्होंने लिखा, "मैं एक चैंपियन हूं और आप मुझे शेर से भी ज्यादा दहाड़ते हुए सुनेंगे। अकेले लड़ने के लिए पर्याप्त मजबूत बनें और अपनी बारी की प्रतीक्षा करने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान बनें। कठिन समय आएगा और जाएगा, लेकिन अपने आसपास से अवगत रहें और हर अनुभव से सीखें। मुझे कुछ समय लगा लेकिन मैं यहां हूं।''

View this post on Instagram
धनश्री वर्मा
- फोटो : Dhanashree Verma/Instagram
पांच दिन पहले किया था सर्जरी का खुलासा
धनश्री ने दो सितंबर को सर्जरी की तस्वीर शेयर की थी। तब उन्होंने लिखा था, ''सफल सर्जरी हुई है। जीवन का हर झटका अच्छी वापसी के लिए एक सेटअप है। पहले की तुलना में अधिक मजबूती से वापस आना…क्योंकि भगवान ने आपकी वापसी के लिए यह प्लान किया होता है। प्रदर्शन में सुधार होगा। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। लव यू!''

- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री ने दी थी चोटिल होने की खबर
धनश्री ने 21 अगस्त को बताया था, ''वह डांस के दौरान गिर गई थीं और उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है। उनका एक लिगामेंट टूट चुका है और फिर से डांस करने के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी। सर्जरी के बाद फिर से डांस शुरू करने में उन्हें महीनों का समय लगेगा। वो फिलहाल काफी दर्द में हैं और बेड रेस्ट पर हैं। उनके लिए घर के अंदर टहलना भी बहुत मुश्किल है।''