फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra chahal becomes Fourth Spinner to take 150 wickets in IPL

Yuzvendra Chahal Record: लखनऊ के खिलाफ मैच में चहल ने हासिल की खास उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले चौथे स्पिनर

Mon, 11 Apr 2022 01:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 01:34 PM IST
सार

चहल चौथे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 150 विकेट लिए हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा, पीयूष चावला और हरभजन सिंह यह कारनामा कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Yuzvendra chahal becomes Fourth Spinner to take 150 wickets in IPL
युजवेन्द्र चहल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। मुंबई के लिए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले चहल ने बैंगलोर के लिए खेलते हुए सभी को प्रभावित किया और भारतीय क्रिकेट में अपना नाम बनाया। अब वो राजस्थान के लिए कमाल कर रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी चहल संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में चार विकेट लेकर उन्होंने यह खास उपलब्धि अपने नाम की है। 
विज्ञापन


लखनऊ के खिलाफ मैच में चहल ने चार ओवर में 41 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वो अपनी टीम के सबसे महंगे गेंदबाज रहे, लेकिन चार अहम विकेट लेकर उन्होंने अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया था। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 
विज्ञापन


चमीरा को आउट करने के साथ ही हासिल की उपलब्धि
चहल ने इस मैच में सबसे पहले आयुष बदोनी का शिकार किया। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बदोनी को रियान पराग के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को भी रियान पराग के हाथों कैच कराया और इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पांड्या को क्लीन बोल्ड कर दिया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने चमीरा को एलबीडब्लू आउट करके आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। 

सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले स्पिनर
चहल ने सिर्फ 118 मैच में 150 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में सिर्फ लसिथ मलिंगा उनसे आगे हैं, जिन्होंने 105 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। वहीं ड्वेन ब्रावो ने 137, अमित मिश्रा ने 140 और पीयूष चावला ने 156 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। खास बात यह थी कि मलिंगा चहल का यह कारनाम स्टेडियम में बैठकर देख रहे थे, जो आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

इसी सीजन पीयूष चावला को पीछे छोड़ने का मौका
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल हरभजन के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। दोनों के नाम 150 विकेट हैं। वहीं पीयूष चावला 157 विकेट के साथ चौथे, अमित मिश्रा 166 विकेट के साथ तीसरे, लसिथ मलिंगा 170 विकेट के साथ दूसरे और ड्वेन ब्रावो 173 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। चहल इसी साल पीयूष का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed