{"_id":"6779077a9c1a1175b2041c1b","slug":"yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-unfollowed-each-other-on-instagram-divorce-rumours-sufaced-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanashree-Chahal: क्या चहल ने धनश्री के साथ तस्वीरें हटाईं, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी किया? जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhanashree-Chahal: क्या चहल ने धनश्री के साथ तस्वीरें हटाईं, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी किया? जानें पूरा मामला
Sat, 04 Jan 2025 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:34 PM IST
सार
Yuzvendra and Dhanashree News: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने भले ही धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली है, लेकिन धनश्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर चहल के साथ उनकी तस्वीरें मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला है।
विज्ञापन
चहल और धनश्री
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर तथा कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चहल ने सोशल मीडिया अकाउंट से धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली है। यहां तक की दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं जिससे उनकी शादी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
किस तरह मिला खबरों को बल?
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने भले ही धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली है, लेकिन धनश्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर चहल के साथ उनकी तस्वीरें मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा कि तलाक होना तय है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा कब होती है ये समय बताएगा। दोनों के अलग होने का सही कारण नहीं पता लग सका है, लेकिन यह तय है कि इन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।

पहले भी अलग होने की चली है अफवाह
ऐसा पहली बार नहीं है जब चहल और धनश्री के बीच सबकुछ सही नहीं चलने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले 2023 में भी अटकलों का बाजार तब गर्म हुआ था जब धनश्री ने इंस्टाग्राम से अपने उपनाम से चहल शब्द हटा लिया था। यह बदलाव उस वक्त किया गया था जब चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी जिसमें लिखा था, 'न्यू लाइन लोडिंग।' उस वक्त हालांकि, युजवेंद्र चहल ने इसे अफवाह बताया था और अपने प्रशंसकों से किसी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की हिदायत दी थी। धनश्री और चहल की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी