Christmas: धोनी से लेकर युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह तक, देखें भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया क्रिसमस
भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाथ आश्रम में क्रिसमस का त्योहार मनाने वाले सचिन ने बच्चों के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि इन बच्चों ने हमारे चेहरे पर मुस्कान लाई। हम साथ खेले, हमने साथ में गाना गाया, कुछ कप केक खाए और फोटो खिंचाई। इन मजबूत और अच्छे बच्चों ने हमारा क्रिसमस शानदार बनाया।
महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस दौरान उनकी बेटी जीवा ने बर्फ में जमकर मस्ती की। जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें जीवा, साक्षी और धोनी क्रिसमस के मौके पर मस्ती करते दिख रहे हैं।Christmas is a time to spread cheer & rightly so when we visited @happyfeethome_, the children there brought the widest smiles to our faces.
विज्ञापन विज्ञापन
We played, we sang songs, ate some cupcakes & clicked pictures.
Our #Christmas was made wonderful by these strong & lovely kids! pic.twitter.com/Welc6ZHcH6 — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 25, 2022
View this post on Instagram
विराट कोहली ने लिखा कि यह त्योहार आपके जीवन में शांति और खुशियां लेकर आए।
जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ फोटो शेयर की। इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इसके साथ ही बुमराह ने लिखा कि क्रिसमस में वह बेहद खुश हैं।
सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की। इसमें दोनों क्रिसमस ट्री के सामने खड़े थे। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने लिखा कि हमारी तरफ से आपको क्रिसमस की बधाई।
युवराज सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। उन्होंने पत्नी हेजल कीच और बेटे के साथ फोटो शेयर की। इन फोटो में तीनो लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे और मस्ती करते हुए दिख रहे थे। इसके साथ युवराज ने लिखा "सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।"
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका था। वहीं, भारत की टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी। क्रिसमस के दिन भी मैदान पर थे और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोमांचक जीत हासिल की।