फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh wants to become coach, reveals his plan with Kevin Pietersen

तेंदुलकर को चुनौती देकर बुरे फंसे युवराज सिंह, भविष्य में 'खास कोच' बनने की भी जताई इच्छा

Sun, 17 May 2020 10:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 17 May 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh wants to become coach, reveals his plan with Kevin Pietersen

पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर एक चुनौती देकर बुरी से तरह फंस गए। युवराज ने बल्ले को आड़ा करके गेंद को लगातार मारते हुए ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और तेंदुलकर के साथ रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को ऐसा करने की चुनौती दी।

विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर ने इस चुनौती न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि आंखों पर काली पट्टी बांध कर इसे आराम से पूरा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया। इस चुनौती को करते हुए वह कह रह रहे थे, 'युवी, तुमने मुझे बहुत आसान विकल्प दिया था, इसलिए मैं तुम्हें थोड़ा मुश्किल विकल्प दे रहा हूं। मैं इसके लिए तुम्हें चुन रहा हूं मेरे दोस्त। इसे मेरे लिए करके दिखाओ।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें वापस चुनौती दे रहा हूं, लेकिन ऐसी पट्टी को लगाकर करना।' तेंदुलकर के इस कारनामें से युवराज चौक गए। उन्होंने तेंदुलकर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,  'मर गए।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर तेंदुलकर के वीडियो के जवाब में लिखा, 'मुझे पता है कि मैंने गलत दिग्गज को चुनौती दे दी, मैं इसे एक सप्ताह में करने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर ने रविवार को कोच बनने की भी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों की मानसिकता पर काम कर सकते हैं, खासकर सीमित ओवरों में जिसमें उन्हें दशकों से महारत हासिल है। 

पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं कोचिंग के साथ शुरू कर सकता हूं। मैं कॉमेंट्री से ज्यादा कोचिंग में दिलचस्प हूं। मैं सीमित ओवरों के बारे में ज्यादा जानता हूं और इसिलए मैं खिलाड़ियों से अपना अनुभव बांट सकता हूं कि वो नंबर-4, 5, 6 पर किस मानसिकता के साथ जा सकते हैं।'


पिछले साल अपने शानदार करियर को अलविदा कहने वाले युवराज ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि भारतीय टीम को मनोवैज्ञनिक की जरूरत है। युवराज ने कहा, 'मैं शायद मेंटॉर के तौर पर शुरुआत कर सकता हूं और अगर यह अच्छा रहा थो फुल टाइम कोचिंग।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed