{"_id":"5d4835948ebc3e6cf722310b","slug":"yuvraj-singh-takes-a-splendid-catch-in-global-t20-canada-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवराज सिंह ने पकड़ा हैरतंगेज कैच, देखती रह गई दुनिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: युवराज सिंह ने पकड़ा हैरतंगेज कैच, देखती रह गई दुनिया
Mon, 05 Aug 2019 09:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर आजकल ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल रहे हैं और टोरंटो नेशनल्स की कप्तानी कर रहे हैं। लीग में युवी बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों में जमकर धमाल मचा रहे हैं। रविवार को युवी के हरफनमौला खेल का एक ऐसा ही नमूना देखने को मिला, जब उन्होंने एक दर्शनीय कैच लपका।
युवराज ने ब्रेंप्टन वोल्वस के खिलाफ 22 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। इसमें तीन चौके और 5 छक्के शामिल थे। बल्ले से शानदार खेल के बाद उन्होंने मिड ऑफ पर एक चौंकाने वाला कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने एक गेंद को मिड ऑफ की तरफ मारा, लेकिन युवराज ने उछलते हुए तीसरे प्रयास में गेंद को कैच किया। सिमंस ने 11 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
वोल्वस ने 6 विकेट पर 222 रन बनाए। जबकि नेशनल्स ने सिमंस को जल्दी आउट कर दिया था। स्कॉटलैंड के जार्ज मुन्से ने 36गेंद पर 66रन की पारी खेली। कप्तान कोलिन मुनरो, नीतिश कुमार और बाबर हयात के कीमियो की वजह से टीम का स्कोर 222तक पहुंच गया। जवाब में रोडरिगो थाम्स, ब्रेंडन मैकुलम और हेनरिक क्लासन ने अच्छी शुरुआत की। युवराज ने भी अच्छे शॉट्स लगा रहे थे। लेकिन टीम लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई।

Stunning catch by @YUVSTRONG12 to dismiss @54simmo.#GT2019 #BWvsTN @TorontoNational @BramptonWolves pic.twitter.com/ih1VzjxMQ5
— GT20 Canada (@GT20Canada) August 4, 2019