फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh shares a video on instagram in which unusual dismissal in cricket

आउट दिए जाने के इस अनोखे तरीके की हो रही हर तरफ चर्चा, युवी ने शेयर किया वीडियो

Tue, 14 Nov 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 14 Nov 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh shares a video on instagram in which unusual dismissal in cricket
युवराज सिंह

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ-ना-कुछ पोस्ट करते रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने एक ऐसे वीडियो को पोस्ट किया जिसको देखकर आप हैरान तो होंगे ही, साथ ही साथ आपको ताज्जुब भी होगा कि ये कैसे हुआ। आइये बताते हैं कि आखिर वो कौन सा वीडियो है, जिसको युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन

 

खूब वाइरल हो रहा यह वीडियो

Yuvraj singh shares a video on instagram in which unusual dismissal in cricket
युवराज सिंह - फोटो : ‌facebook

दरअसल, काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज ने जो अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, उसमें दिखाया गया है कि बॉलर बॉलिंग करते हुए आता है और बल्लेबाज से दूर बॉल फेंक देता है। बॉल सीधे विकेटकीपर के हाथ में जाती है। बॉल और बल्ला के बीच कोई संपर्क नहीं होता। जिसके बाद बॉलर फिर से जाने लगता है बॉलिंग करने लेकिन बल्लेबाज बिना गेंद के संपर्क में आए भी अंपायर द्वारा आउट दे दिया जाता है। बल्लेबाज भी बिना किसी संकोच के पैवेलियन लौट जाता है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि तीन हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
 

 

🤔🤔🤔

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में खेला गया था यह मैच

Yuvraj singh shares a video on instagram in which unusual dismissal in cricket
वायरल वीडियों फोटो - फोटो : instagram

बता दें कि यह मैच 2007 में केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में सरे और ब्रेडफोर्ड लीड्‍स यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया था। इस वीडियो में आउट होते हुए नजर आने वाले बल्लेबाज थॉमस मेरिलट हैं। उन्हें मोहम्मद अकरम की गेंद पर आउट दिया गया। इस निर्णय को लेकर क्रिकेट फैंस यह सोचकर हैरान हो जाते है कि किस नियम के तहत बल्लेबाज को आउट दिया गया। हालांकि वर्षों बाद यह वीडियो फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, लेकिन फैंस अभी भी उस बल्लेबाज के आउट होने के तरीके को लेकर संशय में है।
 

विज्ञापन

इन्होंने कहा उस समय ऐसा ही नियम था

Yuvraj singh shares a video on instagram in which unusual dismissal in cricket
मोहनदास मेनन - फोटो : twitter

अंपायर के इस फैसले को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। इस बीच क्रिकेट सांख्यिकीविद मोहनदास मेनन ने बताया कि 2007 में खेला गया यह चैरिटी मैच था। इसमें यह नियम था कि यदि कोई बल्लेबाज एक ओवर में दो ऐसी गेंदों को छोड़ता है, जिन्हें खेला जा सकता था तो अंपायर उसे आउट दे सकता है। अंपायर ने इसी नियम के तहत इस बल्लेबाज को आउट करार दिया और अब क्रिकेट फैंस इस फैसले को लेकर परेशान हो रहे हैं।
 

फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं युवी

Yuvraj singh shares a video on instagram in which unusual dismissal in cricket
युवराज सिंह

बता दें कि युवराज काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। प्रैक्टिस कर वो टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बार युवराज ने जो वीडियो पोस्ट किया है उससे वो काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपना आखिरी वन-डे मैच  जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed