फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh on fire in vijay hazare trophy series

युवी की दहाड़, एक मैच में लगाए 4 छक्के, 8 चौके

Sat, 19 Dec 2015 05:34 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh on fire in vijay hazare trophy series

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के चहेते युवराज सिंह ने अपने बल्ले की चमक बिखेरी और ताबड़तोड़ 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से 98 रन ठोक डाले। उनकी इस अद्भ़त पारी की बदौलत पंजाब टीम विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज में नॉकआउट राउंड में पहुंच गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को हैदराबाद में हुए पंजाब और सर्विसेज के बीच सीमित ओवरों वाले मैच में हरभजन सिंह की कप्तानी में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सर्विसेज की ओर से भी अच्छी बल्लेबाजी की गई। सौम्य स्वॉन (101) के शतक की बदौलत टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर पंजाब को 324 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
विज्ञापन


जवाब में पंजाब की शुरुआत लाजवाब रही। करीब 11 ओवरों तक पहले विकेट की साझेदारी के साथ पंजाब ने नियंत्रित बल्लेबाजी का परिचय दिया। टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर युवराज सिंह रहे। उन्होंने 83 गेंदों में 98 रनों की आतिशी पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 8 चौके भी लगाए। पंजाब ने सर्विसेज के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवी ने रहाणे की टीम को दिया जोरदार झटका

yuvraj singh on fire in vijay hazare trophy series

युवराज सिंह के 98 रनों की बदौलत पंजाब की ‌सर्विसेज पर 3 विकेट की जीत ने मुंबई को करारा झटका दिया और टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड से बाहर कर दिया। हालांकि मुंबई शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रही लेकिन पंजाब की जीत ने मुंबई की टूर्नामेंट में आगे की राह रोक दी। दोनों टीमें ग्रुप ए में है।

शुक्रवार को हैदराबाद में ही हुए एक और मैच में मुंबई ने मेजबान हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर सिर्फ 217 रन ही बना सकी।

जवाब में अजिंक्य रहाणे के नाबाद 31 रनों की बदौलत मुंबई मेजबान हैदराबाद पर आसान जीत हासिल करने में कामयाब रही। मुंबई के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर अ‌खिल हरवेदकर (85) रहे। मुंबई ने इस लक्ष्य को 44.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed