फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh likely to debut on small screen

क्रिकेट मैदान के साथ छोटे पर्दे पर भी युवराज

Thu, 29 Nov 2012 11:44 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Nov 2012 11:44 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh likely to debut on small screen

युवराज सिंह की कैंसर को मात देने की कहानी एक प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। यह खिलाड़ी अब लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ अब छोटे पर्दे पर भी नजर आएगा। सूत्रों के मुताबिक युवराज सिंह जल्द ही एक टीवी कार्यक्रम में दिखाई देंगे जिसमें वह ऐसी कहानियों की चर्चा करेंगे जो प्रेरणादायक है और वास्तविक जिंदगी से जुड़ी हुई हैं। इस कार्यक्रम का नाम ‘द अनब्रेकेबल्स’ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


युवराज इस प्रोग्राम के माध्यम से ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी और साहस का परिचय देते हुए अपनी जिंदगी को जिया। युवराज इस कार्यक्रम में दर्शकों को ऐसे लोगों से परिचित कराएंगे जिन्होंने संकट के दिनों में सच्चा साहस दिखाया हो। सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम को नैट जियो चैनल पर 24 दिसंबर से प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में युवराज का कहना है कि वह उन लोगों का सम्मान करते है जिन्होंने हार नहीं मानी और जिंदगी के प्रति हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाया। मेरे कार्यक्रम में उनकी जिंदादिली को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed