{"_id":"5dc19a9c8ebc3e5b5466f4b5","slug":"yuvraj-singh-gayle-to-headline-ultimate-kricket-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज-गेल समेत कई दिग्गज दिखाएंगे अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज में दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज-गेल समेत कई दिग्गज दिखाएंगे अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज में दम
Wed, 06 Nov 2019 10:04 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह अगले साल यहां आयोजित होने वाले ‘अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज’ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
पांच दिनों तक चलने वाले मुकाबले में युवराज के अलावा क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, केविन पीटरसन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
इस टूर्नामेंट में टीम की जगह एक खिलाड़ी का सामना दूसरे खिलाड़ी से होगा और इसके मैच इंडोर खेले जाएंगे। अगले साल 18 से 23 फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट को युवराज और गेल ने लॉन्च किया।
विज्ञापन