फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर सचमुच हुआ ऐसा तो युवराज सिंह इस लिग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे

Tue, 08 Sep 2020 11:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh eyeing a stint in BBL, CA trying to find a club for him
युवराज सिंह - फोटो : सोसल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलना चाहते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उनके लिए क्लब ढूंढने में मदद कर रहा है। अगर वाकई ऐसा होता है तो युवी बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे।  


 

Yuvraj Singh eyeing a stint in BBL, CA trying to find a club for him
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभी तक भारत का कोई भी खिलाड़ी बीबीएल में नहीं खेला है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है। 38 वर्षीय युवराज ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और इस तरह से उनका विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

Yuvraj Singh eyeing a stint in BBL, CA trying to find a club for him
युवराज सिंह - फोटो : Social media

सिडनी मार्निंग हेरल्ड की रिपोर्ट के अनुसार युवराज के मैनेजर जैसन वार्न ने ने पुष्टि की कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पूर्व भारतीय आलराउंडर में दिलचस्पी रखने वाली फ्रेंचाइजी ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वॉर्न ने सोमवार को कहा, 'हम सीए के साथ मिलकर टीम तलाश रहे हैं।' विश्व कप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे युवराज ने 2017 के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने 304 वनडे में 8701 रन बनाने के अलावा 111 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने देश की तरफ से 40 टेस्ट और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh eyeing a stint in BBL, CA trying to find a club for him
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार हालांकि बीबीएल क्लब अभी युवराज में बहुत अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हें। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ के अध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल चुके शेन वाटसन का मानना है कि बीबीएल में भारतीय खिलाड़ी का शामिल होना अविश्वसनीय होगा।

विज्ञापन
Yuvraj Singh eyeing a stint in BBL, CA trying to find a club for him
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वाटसन ने कहा, 'उनके लिए इस टूर्नामेंट में खेलना अविश्वसनीय होगा। यह आदर्श स्थिति है। भारत में कई विश्वस्तरीय टी-20 खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए नहीं खेल रहे हैं और बिग बैश और दुनिया भर के अन्य टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे बड़ा अंतर पैदा होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed