फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh Calls Virat Kohli To be Most Miser In Team India

टीम इंडिया का सबसे 'अमीर' क्रिकेटर है सबसे ज्यादा 'कंजूस'

Mon, 12 Sep 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh Calls Virat Kohli To be Most Miser In Team India
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने मजाकिया और हाजिर जवाबी स्वभाव लिए काफी मशहूर हैं। वह अपने मजाक के चलते कई बार सुर्खियों में भी रहे। हाल ही में उन्होंने अपनी नई 'क्लॉथिंग लाइन' भी शुरू की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों एक निजी एफएम रेडियो पर टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इंटरव्यू के दौरान कई ऐसी बातें बताईं जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने करियर, टीम और साथी खिलाड़ियों के बारे में कई रोचक खुलासे भी किए। इस इंटरव्यू में टी-20 स्पेशलिस्ट युवी से कुल 20 सवाल किए गए जिसके जवाब युवी ने ईमानदारी के साथ दिए।
विज्ञापन


सबसे पहले युवराज से पुछा गया कि ‘युवीकैन’ क्या है, जिसका उन्होंने जवाब दिया, 'यूवीकैन आप और मैं साथ में है। हम साथ में कैंसर से लड़ेंगे। यही इसका मकसद है जिससे इस बीमारी से निजात पाया जा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विराट कोहली हैं सबसे बड़े कंजूस!

Yuvraj Singh Calls Virat Kohli To be Most Miser In Team India
विराट कोहली - फोटो : getty
इंटरव्यू का सबसे खास सवाल युवराज से पूछा गया कि टीम इंडिया में सबसे कंजूस खिलाड़ी कौन है। इस पर युवराज ने कहा, "हमारी टीम में कई कंजूस खिलाड़ी हैं। विशेष तौर पर कई सीनियर खिलाड़ी जिनका मैं नाम नहीं ले सकता क्योंकि यह बहुत संवेदनशील मामला है।"

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि इसे कैसे बयान करूं। आपको पता है कि हमारे पंजाबियों में ऐसा नहीं होता। अगर हम कुछ खाने बाहर जाते हैं तो कोई एक व्यक्ति पैसे भरता है। मगर कुछ लोग अलग हैं और मौजूदा समय में विराट कोहली सबसे बड़े कंजूस है। हम जब भी कही बाहर जाते हैं तो हमेशा मुझे ही बिल भरना पड़ता है। मुझे उसको जोर देकर बिल भरवाना पड़ता है।"

अपने खास दोस्त आशीष नेहरा के बारे में युवी ने कहा, "नेहरा भी कई मौकों पर अपनी जेब ढीली नहीं करते। वह आमतौर पर काफी अच्छे से बर्ताव करते हैं लेकिन कभी-कभार वह भी कंजूसी दिखाते हैं। जब उनकी शादी हुई थी तो नेहरा कहते थे कि प्लीज मेरी बात मानो, मुझे अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान भी रखना है। मैं ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकता।"

'15 साल बाद कोई पार्टी देने के लिए किया था धन्यवाद'

Yuvraj Singh Calls Virat Kohli To be Most Miser In Team India
युवराज सिंह - फोटो : getty
युवराज सिंह ने साथ ही यह भी कहा, "ऐसा नहीं है कि ये सभी बहुत कंजूस खिलाड़ी है, लेकिन यह सिर्फ हमारे बीच का मजाक है क्योंकि सब एक-दूसरे पर टोपी पहनाना चाहते हैं।"

युवी ने बड़ी मुश्किल से एक सीनियर खिलाड़ी का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'सीनियर खिलाड़ियों में जिसका मैं नाम ले सकता हूं वो जवागल श्रीनाथ हैं। उनके साथ काफी क्रिकेट खेला। उन्होंने आखिरकार हमें एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी और हमने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा, 'धन्यवाद श्रीनाथ जी 15 साल के बाद पार्टी देने के लिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed