{"_id":"59def958-a6d1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"yuvi-to-miss-tie-against-sunrisers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स के खिलाफ नहीं खेलेंग चोटिल युवराज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स के खिलाफ नहीं खेलेंग चोटिल युवराज
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 17 Apr 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
पुणे वॉरियर्स के आलराउंडर युवराज सिंह चोटिल होने के कारण बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
युवराज सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी मैदान में नहीं उतरे थे। टीम के साथी खिलाड़ी रोस टेलर ने कहा, ‘वह हैदराबाद के खिलाफ होने वाला मैच खेलने नहीं जा रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि वह इसके बाद होने वाले मैच में खेलेंगे।’
बुधवार को पुणे जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की लय को बरकरार रखना होगा। कई सितारों से सजी पुणे ने अभी तक पांच में से दो मैच जीते हैं।