फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Younis Khan quits as batting coach due to alleged abuse

खुलासा: सामने आई सच्चाई, यूनिस खान ने इस वजह से छोड़ा था बल्लेबाजी कोच का पद 

Sun, 27 Jun 2021 04:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार के बाद यूनिस खान ने इंग्लैंड दौरे से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था।

विज्ञापन
Younis Khan quits as batting coach due to alleged abuse
यूनिस खान

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार के बाद यूनिस खान ने इंग्लैंड दौरे से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। एक विश्वसनीय सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यूनिस कुछ दिन के बाद टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ना चाहते थे लेकिन बोर्ड के अधिकारी के साथ हुई बातचीत के बाद इस पूर्व कप्तान ने बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ दिया।

विज्ञापन


सूत्र ने कहा, 'वास्तविक और तथ्यात्मक कारण यह है कि यूनिस ने पीसीबी से आग्रह किया था कि इंग्लैंड दौरे से पहले अनिवार्य रूप से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से उन्हें कुछ दिन बाद जुड़ने की स्वीकृति दी जाए क्योंकि कराची में उन्हें दांत का जटिल उपचार कराना था।'
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, 'यूनिस इंग्लैंड दौरे से पहले हाई परफोर्मेंस सेंटर में अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने तीन दिन के लिए लाहौर आए थे। लेकिन घोषणा हुई कि सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को इंग्लैंड रवाना होने से पहले 20 जुलाई से पृथकवास से गुजरना होगा। यूनिस ने आग्रह किया कि पीसीबी उन्हें दांत के उपचार के लिए कराची लौटने और देर से टीम से जुड़ने की स्वीकृति दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्र ने खुलासा किया कि यूनिस ने जिस पीसीबी अधिकारी के साथ बात की उसने उन्हें स्पष्ट तौर पर कहा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ पृथकवास नियमों को लेकर एमओयू (सहमति पत्र) को देखते हुए वह देर से टीम से नहीं जुड़ सकते और ऐसा करने पर उन्हें इंग्लैंड में श्रृंखला से बाहर रहना होगा। उन्होंने कहा, 'इस बातचीत के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया जब अधिकारी ने यूनिस को कहा कि तो फिर उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज जाना चाहिए क्योंकि इतनी देरी से आए उनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जा सकता।'

सूत्र ने बताया कि इसके बाद यूनिस ने भी आपा खो दिया और पीसीबी अधिकारी को कहा कि यह बेहतर होगा कि वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों दौरों पर नहीं जाएं। सूत्र ने बताया कि बाद में पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और सीईओ वसीम खान ने भी यूनिस से बात करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाजी कोच के पद पर बने नहीं रहना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed