फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Younis Khan decides to put his iconic 10,000 run bat on auction

अपना सबसे 'खास बैट' नीलाम करेगा ये टेस्ट क्रिकेटर 

Thu, 13 Jul 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 13 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Younis Khan decides to put his iconic 10,000 run bat on auction
युनिस खान - फोटो : ESPN

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने दो महीने पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दस हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले यूनिस ने जिस बैट से यह उपलब्धि हासिल की थी वह उसे नीलाम करेंगे। अपने सबसे प्यारे बल्ले की नीलामी से मिलने वाली राशि को एनजीओ को देंगे। 

विज्ञापन


एक पाकिस्तानी एनजीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए यूनिस खान ने कहा, मैंने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें मिले 10 लाख के प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवार्ड पर सरकार कोई टैक्स न लगाए। वह इस राशि में से आधी इधी फाउंडेशन और अन्य एनजीओ को डोनेट करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


40 वर्षीय युनिस ने आगे कहा, वह आगे भी कई तरह के सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। क्रिकेट के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ की बेहतरी के कार्य वो करते रहेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या राजनीति में आने का उनका कोई इरादा है तो युनिस ने कहा, राजनीति करना मेरे बस की बात नहीं है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। यूनिस ने कहा, मैं सभी पार्टियों और पाकिस्तान को अपना मानता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल होकर खुद को बंधन में क्यों बांधूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिस ने 118 टेस्ट मैचों में 52.06 की औसत से 10 हजार रन बनाए हैं। वहीं 265 वनडे में 31.25 की औसत से 7249 रन भी बनाए हैं। पाकिस्तान के दो महान खिलाड़ियों मिसबाह उल हक और युनिस ने मई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed