फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Youngest and Oldest Players in IPL Auction 2023 Check Full Lists Know here IPL Auction Full Details in Hindi

IPL 2023 Auction: भारत का यह गेंदबाज ऑक्शन में सबसे उम्रदराज, अफगानिस्तान का यह 15 साल का खिलाड़ी सबसे युवा

Thu, 22 Dec 2022 09:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

इस साल ऑक्शन में 24 साल की उम्र के सबसे ज्यादा 38 खिलाड़ी हैं। वहीं, 26 और 27 साल की उम्र के 35-35 खिलाड़ी हैं। 25 साल की उम्र के 33 और 28 साल की उम्र के 30 खिलाड़ी हैं। इस साल ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी 15 साल के अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद गजानफर हैं।

विज्ञापन
Youngest and Oldest Players in IPL Auction 2023 Check Full Lists Know here IPL Auction Full Details in Hindi
बाएं से- गजानफर, अमित मिश्रा, नबी और डेविड वीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को नीलामी होगी। इस साल 15 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के खिलाड़ी ऑक्शन में उतर रहे हैं। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं, जिसमें से अधिकतम 87 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारत समेत 14 देश के खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं। ऐसे में 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ देखने लायक होगी। 
विज्ञापन


ऑक्शन में कितनी उम्र के कितने खिलाड़ी
उम्र (साल) कितने खिलाड़ी
15 1
18 6
19 12
20 22
21 17
22 23
23 23
24 38
25 33
26 35
27 35
28 30
29 24
30 24
31 21
32 20
33 16
34 11
35 5
36 6
37 1
38 1
40 1

इस साल ऑक्शन में 24 साल की उम्र के सबसे ज्यादा 38 खिलाड़ी हैं। वहीं, 26 और 27 साल की उम्र के 35-35 खिलाड़ी हैं। 25 साल की उम्र के 33 और 28 साल की उम्र के 30 खिलाड़ी हैं। इस साल ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी 15 साल के अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद गजानफर हैं। गजानफर मूलत: दाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने अब तक कुल तीन टी20 खेले हैं और पांच विकेट झटके हैं। 15 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। टी20 में गजानफर का इकोनॉमी रेट 6.22 का है। यह गेंदबाज ऑक्शन में सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है।

Meet 15-Year-Old Allah Mohammad Ghazanfar, Youngest Player In IPL 2023  Auction | Cricket News
अल्लाह मोहम्मद गजानफर
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्शन में 15 के बाद 18 साल की उम्र के खिलाड़ी सबसे युवा हैं। 18 साल के छह खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इसमें भारत के पांच खिलाड़ी और इंग्लैंड के युवा सनसनी रेहान अहमद शामिल हैं। रेहान को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पांच भारतीय खिलाड़ियों में शेख रशीद, निशांत सिंधु, दिनेश बाना, कुमार कुशाग्र, साकिब हुसैन शामिल हैं।

शेख रशीद इस साल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान रहे थे। उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, निशांत सिंधु और दिनेश बाना भी इसी टीम का हिस्सा थे। विकेटकीपर बल्लेबाज बाना ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, ऑलराउंडर निशांत यश ढुल और रशीद की गैरमौजूदगी में कुछ मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।

आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र (साल) देश
अल्लाह मोहम्मद गजानफर 15 अफगानिस्तान
शेख रशीद 18 भारत
निशांत सिंधु 18 भारत
दिनेश बाना 18 भारत
कुमार कुशाग्र 18 भारत
साकिब हुसैन 18 भारत
रेहान अहमद 18 इंग्लैंड
विज्ञापन

Youngest and Oldest Players in IPL Auction 2023 Check Full Lists Know here IPL Auction Full Details in Hindi
बाएं से- शेख रशीद, दिनेश बाना, निशांत सिंधु और रेहान अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
अमित मिश्रा ऑक्शन में उतरने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
वहीं, 40 साल के भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ऑक्शन के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। अमित मिश्रा ने 154 आईपीएल मैचों में 166 विकेट झटके हैं। 17 रन देकर पांच विकेट आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अमित मिश्रा साल 2008 से ही आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक खेलते आ रहे हैं। हालांकि, पिछले सीजन में वह नहीं खेले थे। इस लीग में वह दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों से खेल चुके हैं। अमित मिश्रा का अनुभव किसी भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Exclusive | IPL 2018: Amit Mishra vows to end Delhi Daredevils' long wait  for maiden title | Cricket News – India TV
अमित मिश्रा

ऑक्शन में दूसरे सबसे उम्रदराज अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं। 38 साल के नबी अब तक 17 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 151.26 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं, साथ ही 13 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल में नबी ने 2017 में डेब्यू किया था और अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन नबी केकेआर का हिस्सा थे।

IPL 2019, SRH vs RCB: Turning point – Mohammad Nabi's second over | Cricket  - Hindustan Times
मोहम्मद नबी

आईपीएल ऑक्शन में सबसे उम्रदराज तीन खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र (साल) देश
अमित मिश्रा 40 भारत
मोहम्मद नबी 38 अफगानिस्तान
डेविड वीज 37 नामीबिया

Sussex sign David Wiese for Blast burst
डेविड वीज RCB से खेल चुके

ऑक्शन में तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नामीबिया के डेविड वीज हैं। 37 साल की वीज पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से वह नामीबिया टीम से खेल रहे हैं। वीज आईपीएल का हिस्सा भी रह चुके हैं। इस लीग में उन्होंने डेब्यू 2015 में किया था, जबकि पिछला मैच वीज ने 2016 में खेला था। आईपीएल में 15 मैचों में वीज ने 141.11 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी लिए हैं। 33 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। वीज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed