{"_id":"5aa9ff1f4f1c1bc0078b54c8","slug":"young-bowler-washington-sundar-created-history-in-nidhas-trophy-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन जैसा 'सुंदर' कोई नहीं, 18 साल की उम्र में ही कर दिया यह बड़ा कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाशिंगटन जैसा 'सुंदर' कोई नहीं, 18 साल की उम्र में ही कर दिया यह बड़ा कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने जबर्दस्त कमाल किया। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में विपक्षी टीम 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी और मैच 17 रनों से हार गई।
विज्ञापन
ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश के लिए टीम इंडिया के द्वारा दिया यह स्कोर शायद बांग्लादेश के लिए आसान हो, लेकिन 18 साल के युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। उन्होंने शीर्ष बल्लेबाज लिटन दास, तमीमी इकबाल और सौम्य सरकार को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर ने पहले स्पेल में 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके साथ ही वॉशिंगटन सुंदर सबसे कम उम्र में टी-20 इंटनेशनल क्रिकेट में 3 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम था। अक्षर पटेल ने 2015 में जिंबाब्वे के हरारे में 21 साल की उम्र में 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
विज्ञापन