फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yograj singh speaks on yuvraj singh disease in an interview talked about odi world cup 2011

Yograj Singh: 'विश्व कप के दौरान युवराज अगर कैंसर से मर जाते तो मैं गर्व महसूस करता', योगराज सिंह का बयान

Sun, 12 Jan 2025 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा कि अगर वो कैंसर से जूझते हुए विश्व कप के दौरान मर जाते तो वह गर्व महसूस करते।

विज्ञापन
yograj singh speaks on yuvraj singh disease in an interview talked about odi world cup 2011
योगराज सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह वनडे विश्व कप 2011 के दौरान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। अब दिग्गज खिलाड़ी के पिता योगराज सिंह ने इस पर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर युवराज कैंसर से जूझते हुए विश्व कप के दौरान मर जाते तो वह गर्व महसूस करते।
विज्ञापन
Trending Videos

योगराज सिंह का बयान
समदिश भाटिया को दिए एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा- हमारे देश के लिए अगर युवराज सिंह कैंसर से मर जाते और भारत को विश्व कप दिलाते तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता। मुझे आज भी उन पर बहुत गर्व है। मैंने उन्हें फोन पर भी यह बात बताई है। मैं चाहता था कि जब वह खून थूक रहे हों, तब भी वह खेलें। मैंने उनसे कहा, 'चिंता मत करो, तुम नहीं मरोगे। भारत के लिए यह विश्व कप जीतो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझसे बेहतर क्रिकेटर बन सकते थे युवराज'
वनडे विश्व कप 2011 के दौरान युवराज ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बावजूद भी हार नहीं मानी थी। उन्होंने खेलना जारी रखा और भारत को 28 साल बाद खिताब दिलाया। इससे पहले वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके बावजूद योगराज सिंह अपने बेटे से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि पूर्व ऑलराउंडर और भी बेहतर क्रिकेटर बन सकते थे। योगराज ने आगे कहा- युवराज सिंह ने अगर अपने पिता की तरह 10 प्रतिशत भी मेहनत की होती तो वह महान क्रिकेटर बन गए होते।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2011 में युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। इस दौरान पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने आठ पारियों में 90.5 की औसत और 86 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे। युवराज ने 15 विकेट भी लिए थे और वह टूर्नामेंट के चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने चार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed