फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final Steve Waugh raised questions on Rohit Sharma captaincy said India chose wrong playing xi in final

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- भारत ने फाइनल में गलत टीम चुनी

Fri, 09 Jun 2023 08:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 09 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमटी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए थे। उसे पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त मिली।

विज्ञापन
WTC Final Steve Waugh raised questions on Rohit Sharma captaincy said India chose wrong playing xi in final
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय प्लेइंग-11 को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल पिच पर रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं करके भारत ने गलत टीम चुना है। विश्व कप विजेता स्टीव वॉ से पहले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी अश्विन को लेकर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


स्टीव वॉ ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए ओवल टेस्ट को याद किया। उस मैच में टिम पेन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड 145 रन से मैच जीतने में सफल रहा था। 
विज्ञापन


ओवल हमेशा पेचीदा होता है: वॉ
वॉ ने कहा, "हमने चार साल पहले एशेज में वही गलती की थी। ओवल हमेशा पेचीदा होता है। यह ऊपर से हरा दिखता है, लेकिन यह नीचे से उखड़ जाता है और थोड़ा सूखा होता है। आपको पहले हरी पिच दिखाई देगी, लेकिन जैसे ही सूरज निकलता है तो पूरी तरह अलग होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन को तो मैं बल्लेबाजी के लिए ही चुन लेता: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
स्टीव वॉ ने कहा, ''मुझे लगता है कि भारत ने गलत टीम चुनी है। इस टेस्ट मैच में स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे। मैंने अश्विन को उनकी बल्लेबाजी के लिए चुना होता, उनकी गेंदबाजी की तो बात ही छोड़िए। इसलिए मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनके नाम पांच टेस्ट शतक भी हैं। यह बहुत अजीब है।''


मैच में अब तक क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमटी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए थे। उसे पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed