फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Jonty Rhodes made big claim said South Africa will not get benefit from fast bowlers in the final

WTC Final: 'फाइनल में तेज गेंदबाजों से दक्षिण अफ्रीका को फायदा नहीं मिलेगा', जोंटी रोड्स ने किया बड़ा दावा

Sat, 11 Jan 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Jan 2025 11:17 PM IST
सार

रोड्स ने पीटीआई से कहा, मुझे नहीं लगता कि दक्षिण अफ्रीका को कोई फायदा मिलेगा। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों को खेलने की आदत है।

विज्ञापन
WTC Final: Jonty Rhodes made big claim said South Africa will not get benefit from fast bowlers in the final
जोंटी रोड्स - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि लॉडर्स पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तेज गेंदबाजों से बहुत फायदा नहीं होने वाला है। लॉडर्स पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 11 से 15 जून तक खेला जायेगा और जरूरत पड़ने पर 16 जून रिजर्व दिन होगा।
विज्ञापन

रोड्स ने पीटीआई से कहा, मुझे नहीं लगता कि दक्षिण अफ्रीका को कोई फायदा मिलेगा। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों को खेलने की आदत है। उनके पास तेज गेंदबाजों की बैटरी है जिनका सामना दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को करना है। मैं नहीं कहूंगा कि हमें कोई फायदा मिलने वाला है । आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों का सामना करने की आदत है और इसे देखते हुए यह शानदार मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में शानदार प्रदर्शन किया है। कगिसो रबाडा ने आठ मैचों में 37 और मार्को जानसेन ने सात मैचों में 29 विकेट लिए। रोड्स का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, सफलता से सफलता मिलती है। लंबे समय से दक्षिण अफ्रीका आईसीसी रैंकिंग में बीच में था। दक्षिण अफ्रीका में रग्बी सबसे लोकप्रिय है क्योंकि हमने लगातार विश्व चैंपियनशिप जीती है। मैंने भारत में बतौर खिलाड़ी और कोच देखा है कि कैसे सफलता से खेल की लोकप्रियता बढती है। मुझे उम्मीद है कि एसए 20 जैसे टूर्नामेंटों से और टेस्ट टीम के प्रदर्शन में दक्षिण अफ्रीका में भी क्रिकेट का ग्राफ ऊपर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed