फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC FINAL 2021: newzealand beats team india in final, fans reaction on twitter its time to change virat captaincy 
WI Inning
58/1 (6.2 ov)
John Campbell 33(24)*
Shai Hope 10 (5)
IND elected to bowl

WTC FINAL: भारत की हार पर हाहाकार, भड़के फैंस ने की कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग

Thu, 24 Jun 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Jun 2021 04:01 PM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर हार गई हो, पिछले चार वर्षों में ये तीसरी बार है, जब टीम इंडिया आईसीसी का खिताब जीतने से चूकी है।
 

विज्ञापन
WTC FINAL 2021: newzealand beats team india in final, fans reaction on twitter its time to change virat captaincy 
विराट कोहली - फोटो : twitter

विस्तार

बतौर कप्तान विराट कोहली ने अपना लोहा मनवाया है लेकिन उनके कब्जे में आईसीसी की एक भी ट्रॉफी नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर हार गई हो, पिछले चार वर्षों में ये तीसरी बार है, जब टीम इंडिया आईसीसी का खिताब जीतने से चूकी है। विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा था।

विज्ञापन

तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो फिर से नाकाम रहे। डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस निराश हैं। फैंस ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कोहली को कप्तानी से हटाने तक की मांग कर दी। वहीं, किसी ने कहा कोहली टीम इंडिया को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ना बनाएं। बता दें कि कोहली आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ये टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीती है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन


 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed