फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 after taken wicket of virat kohli kyle jamieson said could have got any batsman wicket on that ball

WTC Final 2021: 'विराट' विकेट लेने के बाद जेमीसन बोले, उस गेंद पर कोई भी हो जाता आउट

Mon, 21 Jun 2021 05:48 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 21 Jun 2021 05:48 PM IST
सार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विराट कोहली को आउट करे के बाद न्यूजीलैैंड के गेंदबाज काइल जेमीसन बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस गेंद पर कोहली आउट हुए उस पर कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 after taken wicket of virat kohli kyle jamieson said could have got any batsman wicket on that ball
काइल जेमीसन - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज काइल जेमीसन ने कहर बरपाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के पसीने छुटाए। इस दौरान उन्होंने अपनी एक बेहतरीन इनस्विंगर गेंद पर विराट कोहली को पगबाधा आउट किया। कोहली को आउट करने के बाद जेमीसन ने माना कि उस गेंद पर विराट ही नहीं कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था। 

विज्ञापन

लंबे चौड़े कद काठी वाले जेमीसन ने भारत को पहली पारी में 217 रनों पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। वहीं न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन पहली पारी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 विकेट पर 101 रन बनाए। भारत की पहली पारी के दौरान जेमीसन किस्म-किस्म की गेंदे कर रहे थे। विराट कोहली को उन्होंने जिस ओवर में आउट किया उसमें उन्होंने पहले लगातार आउट स्विंगर गेंदें फेंकी। इसके बाद अचानक एक गेंद इन स्विंगर डाली और विराट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट को आउट करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या कोहली को आउट करने के लिए यह उनकी रणनीति का हिस्सा था। क्योंकि कुछ इस तरह की रणनीति कीवी गेंदबाजों ने भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर बनाई थी। इस सवाल के जवाब में जेमीसन ने सधा हुआ जवाब दिया। 

विज्ञापन

जेमीसन ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है कि इसमें किसी तरह की रणनीति हो और हमें पता है कि जिस प्रकार आज मैंने विराट को आउट किया उस पर लोग काफी चर्चा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसी गेंद थी जिसे एक गेंदबाज के तौर पर नियंत्रित करना काफी मुश्किल था और उससे कहीं ज्यादा बल्लेबाज के लिए सामना करना। तो मुझे नहीं लगता कि इस पर सिर्फ कोहली आउट हुए, इस गेंद पर कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था। जेमीसन ने भारत की पहली पारी में 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे। 

वहीं अगर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की बात की जाए तो अभी तक चौथे दिन का शुरू नहीं हुआ है। साउथम्पटन में ओवरकास्ट कंडीशन्स हैं और बारिश हो रही है। फिलहाल खराब मौसम और बारिश ने पहले सत्र का खेल धो दिया है। अब देखना होगा कि आज इंद्र देवता चौथे दिन का खेल होने की इजाजत देते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed