{"_id":"684d708c41bc65e20d038c71","slug":"wtc-2025-final-sa-vs-aus-temba-bavuma-innings-despite-hamstring-injury-check-all-stats-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: चोटिल होने के बावजूद खेलते रहे तेम्बा बावुमा, मार्करम के साथ निभाई साझेदारी; टीम को बनाया चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: चोटिल होने के बावजूद खेलते रहे तेम्बा बावुमा, मार्करम के साथ निभाई साझेदारी; टीम को बनाया चैंपियन
Sat, 14 Jun 2025 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:22 PM IST
सार
बावुमा ऐसे समय खेलने के लिए उतरे थे, जब दक्षिण अफ्रीका ने 70 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। बावुमा जब नौ पर थे तब वह हैम्स्ट्रिंग चोट से जूझने लगे। लग रहा था कि वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने तीसरा दिन का खेल समाप्त होने तक बल्लेबाजी करना जारी रखा और अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में शानदार पारी खेली। बावुमा इस दौरान चोटिल भी हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पैर में दर्द के बाद भी बल्लेबाजी करना जारी रखा। बावुमा अर्धशतक लगाने में सफल रहे और टीम को मिली खिताबी जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में यह तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद चैंपियन बनने से चूक गई। दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 213 रन से की थी, लेकिन टीम ने शनिवार को बावुमा का विकेट जल्द गंवाया जो 134 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए। बावुमा को कमिंस ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोटिल हुए, फिर भी खेलना जारी रखा
बावुमा ऐसे समय खेलने के लिए उतरे थे, जब दक्षिण अफ्रीका ने 70 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। बावुमा जब नौ पर थे तब वह हैम्स्ट्रिंग चोट से जूझने लगे। लग रहा था कि वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने तीसरा दिन का खेल समाप्त होने तक बल्लेबाजी करना जारी रखा और अर्धशतक लगाया। चौथे दिन भी उन्हें दौड़ने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बावुमा ने 66 रन बनाए, लेकिन चोटिल रहने के दौरान उनके बल्ले से 57 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: WTC Final: दक्षिण अफ्रीका ने हासिल किया अपना तीसरा सफल रन चेज, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को दी मात; मार्करम चमके

स्मिथ से मिले जीवनदान का फायदा उठाया
बावुमा को दो रन के स्कोर पर स्टीव स्मिथ ने जीवनदान दिया था। स्मिथ से बावुमा का कैच छूट गया था जिसका फायदा दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने उठाया। ऑस्ट्रेलिया को यह कैच छूटने का नुकसान उठाना पड़ा। बावुमा ने तीसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम के साथ 147 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रखी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे कप्तान
बावुमा ने फाइनल मैच के दौरान बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम कर ली। बावुमा अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2021 में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में 89 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए थे। विलियमसन ने इसी मैच में 49 रनों की भी पारी खेली थी। अब बावुमा ने विलियमसन को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, बावुमा डब्ल्यूटीसी फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विलियमसन की बराबरी कर ली है।