फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wriddhiman Saha will play from Tripura will also play the role of mentor

Wriddhiman Saha: अब त्रिपुरा से खेलेंगे ऋद्धिमान साहा, मेंटर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे

Tue, 05 Jul 2022 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Jul 2022 11:07 PM IST
सार

37 साल के साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा।

विज्ञापन
Wriddhiman Saha will play from Tripura will also play the role of mentor
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा अब त्रिपुरा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इसके साथ ही वह मेंटर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। 40 टेस्ट मैच खेल चुके वाले साहा ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से पहले ही एनओसी ले ली थी। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के संयुक्त सचिव किशोर दास ने बताया कि साहा के आने से हमारी टीम प्रोत्साहित होगी। 
विज्ञापन


टीसीए ने कहा कि साहा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसका टीम को फायदा होगा। साहा और टीसीए के बीच 15 जुलाई को समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। साहा त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। हैदराबाद के खिलाफ 2007 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले साहा अब तक 122 प्रथम श्रेणी और 102 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार (2 जुलाई) को पहले सीएबी ने अनुभवी विकेटकीपर को एनओसी जारी करने की पुष्टि कर दी थी। बाद में त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम से जोड़ने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 साल के साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा। साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट खेले। इस दौरान 29.41  की औसत से 1353 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed