{"_id":"62123e98e911c701964d46e9","slug":"wriddhiman-saha-responded-to-retirement-call-says-till-i-am-enjoying-cricket-i-am-not-going-to-quit","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब साहा ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब साहा ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान
Sun, 20 Feb 2022 06:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:44 PM IST
सार
भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टी-20 और टेस्ट टीम के लिए स्क्वॉड का एलान किया, लेकिन इसमें साहा को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टी-20 और टेस्ट टीम के लिए स्क्वॉड का एलान किया, लेकिन इसमें साहा को शामिल नहीं किया गया। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे साहा को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने साहा को बाहर करने के पीछे का कारण बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
साहा ने भी टीम से बाहर किए जाने के बाद खुलासा किया कि कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह दी है। हालांकि साहा ने साफ कहा कि वह जब तक खेल का आनंद लेते रहेंगे तब तक संन्यास नहीं लेंगे।
विज्ञापन
द्रविड़ ने दी थी संन्यास लेने की सलाह
साहा ने स्पोर्ट्स्टार को दिए इंटरव्यू में बताया कि द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केपटाउन टेस्ट की शाम उन्हें बातचीत के लिए अपने कमरे में बुलाकर संन्यास लेने की सलाह दी। साहा ने बताया, “राहुल भाई ने मुझे टेस्ट के तुरंत बाद बुलाया। मुझे लगा कि शायद वो बताना चाहते हैं कि वो मुझे प्लेइंग इलेवन में क्यों शामिल नहीं कर सके और आगे का रास्ता क्या है। न्यूजीलैंड के खिलाफ [कानपुर में] टेस्ट के बाद, दादी (सौरव गांगुली) ने मुझे मेरी पारी के लिए बधाई दी और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। इसलिए, जब राहुल भाई ने मुझे बुलाया, तो मुझे लगा कि शायद वो मुझसे अपनी योजनाओं के बारे में बात करना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही हमने बात करना शुरू किया, राहुल भाई ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आपको ये कैसे बताना है, लेकिन कुछ समय से, कुछ चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट एक नए कीपर को आजमाने की सोच रहे हैं।"
विज्ञापन
मैंने उनसे पूछा कि ये मेरी उम्र या फिटनेस के कारण है, लेकिन राहुल भाई ने मुझसे कहा कि ये सिर्फ उम्र या प्रदर्शन के कारण नहीं है। वो युवा प्रतिभाओं को देख रहे थे, और चूंकि आप इलेवन में नहीं खेल रहे हैं, इसलिए हमने बाकी प्रतिभाओं को देखने के बारे में सोचा।
37 वर्षीय बल्लेबाज के अनुसार, "द्रविड़ ने स्पष्ट रूप से उनसे कहा कि अगर चयनकर्ताओं ने उन्हें श्रीलंका सीरीज के लिए नहीं चुना तो उन्हें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। राहुल भाई ने मुझसे कहा कि अगर आप कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो आप विचार कर सकते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं अभी कोई कॉल नहीं लेना चाहता, क्योंकि मुझमें काफी क्रिकेट बाकी है और आईपीएल भी है…मैं खेलूंगा।”
रणजी ट्रॉफी ना खेलने का कारण
साहा के अलावा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है। जहां एक तरफ रहाणे और पुजारा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे, साहा ने अपने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया है। बंगाल के इस खिलाड़ी ने कहा, “मेरे दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से ठीक पहले, मेरी पत्नी को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो बेहतर होने के बावजूद पूरी तरह फिट नहीं है। इसलिए, महीनों तक बायो बबल के अंदर रहने के बाद, मैंने परिवार के साथ रहने और बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का फैसला किया। ये एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया।”