फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2025 Schedule: Womens Premier League schedule released will start from February 14 final on March 15

WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम जारी, 14 फरवरी से होगी शुरुआत, 15 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

Thu, 16 Jan 2025 09:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 16 Jan 2025 09:54 PM IST
सार

पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बड़ौदा और लखनऊ दोनों ही पहली बार लीग की मेजबानी करेंगे।

विज्ञापन
WPL 2025 Schedule: Womens Premier League schedule released will start from February 14 final on March 15
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : WPL/BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने  डब्ल्यूपीएल के कार्यक्रम का एलान कर दिया। पहली बार इस लीग का आयोजन चार शहरों में होगा। इनमें बड़ौदा, बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।

गुजरात और आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मैच
डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत बड़ौदा के नवनिर्मित बीसीए स्टेडियम में होगी। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बड़ौदा और लखनऊ दोनों ही पहली बार लीग की मेजबानी करेंगे जबकि मुंबई ने आयोजन स्थल की लिस्ट में वापसी की है। डब्ल्यूपीएल 2024 का आयोजन बंगलूरू और नई दिल्ली में किया गया था।

मुंबई में होगा फाइनल
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मार्च को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, मौजूदा चैंपियन आरसीबी का पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।
विज्ञापन

लखनऊ में खेले जाएंगे चार मैच
पहली बार लीग की मेजबानी कर रहा लखनऊ तीन मार्च से घरेलू टीम यूपी वारियर्स के चार मैचों का आयोजन करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया, टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) अंतिम दो लीग मैच और दो प्ले ऑफ मुकबालों- एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल की मेजबानी करेगा।

प्रत्येक दिन खेला जाएगा एक मैच
तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। पिछले सत्र के प्रारूप को जारी रखते हुए प्रत्येक दिन एक ही मैच होगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान
14 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू वडोदरा
15 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
17 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू वडोदरा
18 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
19 फरवरी यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
21 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस बंगलूरू
22 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स बंगलूरू
24 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम यूपी वॉरियर्स बंगलूरू
25 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स बंगलूरू
26 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स बंगलूरू
27 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम गुजरात जायंट्स बंगलूरू
28 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस बंगलूरू
1 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स बंगलूरू
3 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स लखनऊ
6 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस लखनऊ
7 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
8 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू लखनऊ
10 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई
11 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू मुंबई
13 मार्च एलिमिनेटर मुंबई
15 मार्च फाइनल मुंबई

नोट: सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed