{"_id":"674999550cbf9ea80c096bad","slug":"wpl-2025-auction-womens-premier-league-auction-on-december-15-in-bengaluru-five-franchises-have-19-slots-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2025 Auction: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में, पांच फ्रेंचाइजी के पास 19 स्लॉट खाली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2025 Auction: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में, पांच फ्रेंचाइजी के पास 19 स्लॉट खाली
Fri, 29 Nov 2024 04:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Nov 2024 04:07 PM IST
सार
फ्रेंचाइजी ने सात नवंबर को अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी की थी। रिटेंशन के बाद गुजरात जायंट्स के पास सबसे अधिक राशि बची है। उनके पास 4.40 करोड़ रुपये की राशि बची है और भरने के लिए छह स्लॉट हैं।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2025
- फोटो : WPL/BCCI
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरू में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 15 दिसंबर को आईटीसी गार्डेनिया में होने वाला है। पांच फ्रेंचाइजी के पास कुल 19 स्लॉट खाली हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए 14 स्लॉट और विदेशी खिलाड़ियों के लिए पांच स्लॉट शामिल हैं।
फ्रेंचाइजी ने सात नवंबर को अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी की थी। रिटेंशन के बाद गुजरात जायंट्स के पास सबसे अधिक राशि बची है। उनके पास 4.40 करोड़ रुपये की राशि बची है और भरने के लिए छह स्लॉट हैं। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी आईपीएल की नीलामी के विपरीत बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। आईपीएल नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की गई थी। आईपीएल मेगा नीलामी में 62 विदेशी सितारों समेत कुल 182 खिलाड़ी बिके थे। इन 10 फ्रेंचाइजियों ने इस टूर्नामेंट में कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए।

Here's how the 5⃣ Teams stand ahead of the #TATAWPL Auction 🙌 pic.twitter.com/IVPttQnl0J
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) November 8, 2024
विज्ञापन