फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Womens Premier League Opening Ceremony Date and time Kartik Aaryan many Bollywood stars will perform

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, कार्तिक आर्यन करेंगे परफॉर्म

Mon, 19 Feb 2024 07:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 19 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।

विज्ञापन
WPL 2024 Womens Premier League Opening Ceremony Date and time Kartik Aaryan many Bollywood stars will perform
WPL की पांचों टीम की कप्तान और कार्तिक आर्यन - फोटो : WPL/Kartik Aaryan/Instagram

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी को होगा। गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई एक धमाकेदार उद्घाटन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। उद्घाटन समारोह में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन परफॉर्म करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आ सकते हैं। पिछली बार उद्घाटन समारोह में कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे स्टार ने परफॉर्म किया था। वहीं, सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गानों से फैंस का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Women's Premier League (WPL) (@wplt20)



दो शहरों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।

दिल्ली में होगा फाइनल
टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed