फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know

WPL 2024: दो शहरों में होगी महिला प्रीमियर लीग, इस बार टूर्नामेंट में क्या नया? 10 सवालों के जरिए जानें सबकुछ

Fri, 23 Feb 2024 09:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 09:26 AM IST
सार

WPL 2024 All You Need To Know: टूर्नामेंट के पहले मैच में पिछली बार फाइनल खेलने वाली दो टीमें आमने-सामने होंगी। गत विजेता मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी। हम आपको टूर्नामेंट के बारे में 10 सवालों के जरिए बता रहे हैं...

विज्ञापन
WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
महिला प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : IPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सीजन शुक्रवार को शुरू होगा। आईपीएल की तर्ज पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले साल महिलाओं के लिए टी20 लीग की शुरुआत की थी। पहले भी बोर्ड ने इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया था, लेकिन उसे आईपीएल जैसा स्वरूप 2023 में दिया गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में पिछली बार फाइनल खेलने वाली दो टीमें आमने-सामने होंगी। गत विजेता मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी। हम आपको टूर्नामेंट के बारे में 10 सवालों के जरिए बता रहे हैं...
विज्ञापन

WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
महिला प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला
महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन कब से कब तक खेला जाएगा?
महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन शुक्रवार (23 फरवरी) को शुरू होगा। खिताबी मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा।

इस बार महिला प्रीमियर लीग में नया क्या है?
महिला प्रीमियर लीग पहली बार देश के दो शहरों में खेला जाएगा। पिछली बार मुंबई के दो मैदानों पर टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। इस बार बेंगलुरु और नई दिल्ली में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे।

बेंगलुरु और दिल्ली में कितने-कितने मैच होंगे?
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ओपनिंग सेरेमनी और उद्घाटन मैच सहित 11 मुकाबलों की मेजबानी करेगा। दिल्ली में एलिमिनेटर और फाइनल सहित 11 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
महिला प्रीमियर लीग - फोटो : WPL
क्या इस बार फॉर्मेट में भी कोई बदलाव हुआ है?
नहीं, टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार की तरह ही कुल 22 मैच खेले जाएंगे। पांच टीमों में से प्रत्येक अन्य चार से दो बार खेलती है। टेबल-टॉपर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ती हैं।

पहला मुकाबला किसके बीच खेला जाएगा?
पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें इस बार उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगले दिन यूपी वारियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पांचवीं टीम गुजरात जाएंट्स तीसरे दिन मुंबई के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी के साथ हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL
क्या टीमों के कप्तान में बदलाव हुए?
किसी भी टीम के कप्तान को नहीं बदला गया है। हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस), मेग लेनिंग (दिल्ली कैपिटल्स), स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), एलिसा हीली (यूपी वॉरियर्स) और बेथ मूनी (गुजरात जाएंट्स) के हाथों में कमान है। 

इस बार मैच कितने बजे शुरू होंगे?
इस बार महिला प्रीमियर लीग के सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। पिछली बार की तरह इस बार एक भी डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) नहीं है।

WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
मैचों को कब-कहां देख सकते हैं?
महिला प्रीमियर लीग का प्रसारण अधिकार वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network channels) के चैनल स्पोर्ट्स 18 1 एसडी (Sports 18 1 SD) और स्पोर्ट्स 18  1 एचडी (Sports 18 1 HD) पर मैच को लाइव देख सकते हैं। मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। भारत में जियो सिनेमा एप पर फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप मोबाईल, लैपटॉप या टैब पर लॉगिन करके मैच देख सकते हैं। इसके अलावा आप नीलमी से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
महिला प्रीमियर लीग के लिए किस टीम के पास कौन-से खिलाड़ी हैं?
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लाउरा हैरिस, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मरिजान कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडेय, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, तितास साधू। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लिचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील। 

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), डैनी व्याट, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पार्श्ववी चोपड़ा, पूनम खेमनार, एस यशश्री, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, लक्ष्मी यादव (विकेटकीपर), अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकुर।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।

WPL 2024 Rules Format Teams schedule Players Full Details in 10 Points all you need to know
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : WPL
महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल क्या है?
पूरा शेड्यूल
तारीख मैच समय मैदान, जगह
23 फरवरी MI vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी RCB vs UPW 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
25 फरवरी GG vs MI 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
26 फरवरी UPW vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
27 फरवरी RCB vs GG 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
28 फरवरी MI vs UPW 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
29 फरवरी RCB vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
1 मार्च UPW vs GG 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2 मार्च RCB vs MI 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 मार्च GG vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
4 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
5 मार्च DC vs MI 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
6 मार्च GG vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7 मार्च UPW vs MI 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
8 मार्च DC vs UPW 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
9 मार्च MI vs GG 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
10 मार्च DC vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
11 मार्च GG vs UPW 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 मार्च MI vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
13 मार्च DC vs GG 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 मार्च फाइनल 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed