फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wpl 2024 final Delhi vs RCB, today the world will get a new winner, preview and head to head records

WPL Preview: दिल्ली और RCB की टक्कर, आज मिलेगा नया विजेता; दोनों फ्रैंचाइजी की पुरूष टीम ने नहीं जीता खिताब

Sun, 17 Mar 2024 01:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 17 Mar 2024 01:16 PM IST
सार

दिल्ली ने आठ मुकाबलो में कुल छह मैच जीते जबकि आरसीबी को चार मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों की लीग स्टेज पर दो बार भिड़ंत हुई है जिसमें टीम मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम को दोनों मैचों में जीत मिली। आज इस सीजन में तीसरी बार दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

विज्ञापन
wpl 2024 final Delhi vs RCB, today the world will get a new winner, preview and head to head records
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग का दूसरे सीजन अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी पहली बार इस लीग का खिताबी मैच खेलती नजर आएगी जबकि दिल्ली पिछले सीजन में उपविजेता रह चुकी है। 
विज्ञापन


स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने शु्क्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिल्ली इस सीजन में एक बार फिर अंक तालिका पर रही और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। आज दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दिल्ली ने आठ मुकाबलो में कुल छह मैच जीते जबकि आरसीबी को चार मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों की लीग स्टेज पर दो बार भिड़ंत हुई है जिसमें टीम मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम को दोनों मैचों में जीत मिली। आज इस सीजन में तीसरी बार दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम को घरेलू कंडीशंस का फायदा मिल सकता है। दरअसल, यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का पलड़ा भारी
दिल्ली ने इस मैदान पर कुल चार मुकाबले खेले हैं। इनमें तीन मैचों में टीम को घरेलू कंडीशंस का फायदा हुआ है। टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है जबकि एक मैच में यूपी के हाथों टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं, आरसीबी को इस मैदान पर चार मैचों में सिर्फ दो बार जीत मिली है। ऐसे में दिल्ली का पलड़ा भारी है। 


पुरुष टीमों ने भी नहीं जीता फाइनल
आरसीबी और दिल्ली के फैंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। दोनों फ्रेंचाइजियों की पुरुष टीमें भी आज तक फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। ऐसे में दुनिया को नया विजेता मिलने जा रहा है। आरसीबी की पुरुष टीम तीन बार आईपीएल की उपविजेता रह चुकी है। 2009 में टीम को डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल में मात दी थी। इसके बाद 2011 में चेन्नई ने टीम को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया जबकि पांच साल बाद 2016 में सनराइजर् हैदराबाद ने विराट कोहली की सेना को हराकर खिताब जीतने का मौका उससे छीन लिया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक बार फाइनल खेलने का मौका मिला। टीम पहली बार आईपीएल 2020 में फाइनल में पहुंची थी। इस दौरान मुंबई के हाथों टीम को करारी शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed