फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024, DC vs MI Mumbai defeated Delhi on the last ball won the first match by four wickets

WPL 2024, DC vs MI: रोमांचक मैच में मुंबई ने दिल्ली को आखिरी गेंद पर हराया, चार विकेट से जीता पहला मुकाबला

Sat, 24 Feb 2024 12:50 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Feb 2024 12:50 AM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने नाम कर लिया। एमआई के लिए यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी गेंद पर सजना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
WPL 2024, DC vs MI Mumbai defeated Delhi on the last ball won the first match by four wickets
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका ने 57 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मुसीबत से निकाला। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 55 रन बनाए। हालांकि, आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलिस कैप्सी ने सदरलैंड के हाथों कैच आउट करा दिया। जिस वक्त भारतीय बल्लेबाज आउट हुईं उस वक्त टीम को एक गेंद पर पांच रन की जरुरत थी, तभी सजना सजीवन ने मैच विनिंग सिक्स जड़कर टीम को पहले मैच में जीत दिलाई। 
विज्ञापन


मुंबई ने दिल्ली को दिया 172 रन का लक्ष्य
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन का स्कोर तैयार किया। दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी ने विस्फोटक 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 141.50 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। हालांकि, वह इस पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर सकीं। मुंबई के खिलाफ कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने एक, मारिजैन कैप ने 16 और एनाबेल सदरलैंड ने 1 (नाबाद) रन बनाया। दिल्ली के खिलाफ मुंबई की तरफ से नताली सिवर ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल को एक सफलता मिली। 
विज्ञापन

सजना ने आखिरी गेंद पर दिलाई मुंबई को जीत
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटके के साथ हुई। टीम का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर गिर गया था। हीली मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद मोर्चा यास्तिका भाटिया ने संभाला। उन्होंने 57 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। दिल्ली के खिलाफ नताली सिवर ब्रंट ने 19, अमेलिया केर ने 24, पूजा वस्त्राकर ने एक रन बनाए। वहीं, अमनजोत कौर तीन और सजीवन सजना छह रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए अरुंधति रेड्डी और एलिस कैप्सी ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा मारिजैन कैप और शिखा पांडे को एक-एक सफलता मिली। हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed