{"_id":"60eea21d8ebc3eec6a726322","slug":"world-test-championship-icc-has-released-the-new-point-system-for-the-second-edition-with-a-big-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: आईसीसी ने दूसरे संस्करण के लिए जारी किया प्वाइंट सिस्टम, हुआ बड़ा बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: आईसीसी ने दूसरे संस्करण के लिए जारी किया प्वाइंट सिस्टम, हुआ बड़ा बदलाव
Wed, 14 Jul 2021 02:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:06 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण की तैयारियां में जुट गई है और इसी कड़ी में उसने प्वॉइंट सिस्टम की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
टेस्ट चैंपियनशिप
- फोटो : ICC
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला संस्करण समाप्त हो चुका है। न्यूजीलैंड के रूप में दुनिया को पहला विजेता भी मिल चुका है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण की तैयारियां में जुट गई है और इसी कड़ी में उसने प्वाइंट सिस्टम की घोषणा भी कर दी है। यह प्वाइंट सिस्टम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-2023) के साथ-साथ उसके अंतर्गत होने वाले और अगले महीने से शुरू होने वाले द्विपक्षीय श्रृंखला में भी लागू होगा।
विज्ञापन
आईसीसी के नए नियम के मुताबिक हर टेस्ट मैच के लिए 12 अंक निर्धारित होंगे, इसमें ड्रॉ होने पर चार तो मैच टाई होने पर छह अंक दिए जायेंगे। सीरीज कितने भी मैच की हो उससे अंकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। टीम की रैंकिंग पहले की तरह अंकों के प्रतिशत के हिसाब से होगी। ऐसे में दो मैचों की सीरीज में कुल 24 अंकों की तो तीन मैचों की सीरीज 36 अंकों की होगी।
विज्ञापन
More about the #WTC23 points system 👇https://t.co/Vh54VftU10
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) July 14, 2021
बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 में प्वाइंट सिस्टम बिल्कुल अलग था। बात करें आईसीसी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की तो इसके लिए शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का आगाज हो जाएगा। भारत को इस दौरान श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज खेलनी है, जबकि बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में जाकर टेस्ट सीरीज खेलनी हैं।