फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup New Zealand beats Netherlands by 99 runs Mitchell Santner creates history by taking five wickets

NZ vs NED: विश्व कप में नीदरलैंड पर न्यूजीलैंड का वर्चस्व जारी, लगातार दूसरी जीत दर्ज की; सैंटनर ने रचा इतिहास

Mon, 09 Oct 2023 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 Oct 2023 10:16 PM IST
सार

World Cup New Zealand vs Netherlands: अंक तालिका में न्यूजीलैंड के अब दो मैच में चार अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद में ही हराया था।

विज्ञापन
World Cup New Zealand beats Netherlands by 99 runs Mitchell Santner creates history by taking five wickets
न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप के उद्घाटन मैच में गत विजेता इंग्लैंड को हराने वाले न्यूजीलैंड ने अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की यह नीदरलैंड पर विश्वकप में दूसरी जीत है। इससे पहले दोनों टीमें 1996 में भिड़ी थीं, जहां न्यूजीलैंड को 119 रन से जीत मिली थी। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मिचेल सैंटनर रहे। पहले उन्होंने 17 गेंद में 36 रन की पारी खेली इसके बाद 59 रन देकर पांच विकेट लिए। यह इस विश्वकप में किसी गेंदबाज के पहले पांच विकेट हैं।
विज्ञापन


अंक तालिका में न्यूजीलैंड के अब दो मैच में चार अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद में ही हराया था।
विज्ञापन

World Cup New Zealand beats Netherlands by 99 runs Mitchell Santner creates history by taking five wickets
मिचेल सैंटनर - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज-शाकिब के क्लब में सैंटनर
कीवी स्पिनर सैंटनर ने पांच विकेट के लेकर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिनर हैं। इससे पहले दुनिया के दो ही खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2011 में बंगलूरू में आयरलैंड के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 में साउथम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

लगातार दो अर्धशतकीय साझेदारियां
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर धीमी पिच पर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेवोन कॉन्वे और विल यंग ने पहले 10 ओवर में 63 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन कॉन्वे को 32 के निजी स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके रॉल्फ वानडर मर्वे ने आउट कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। यहां से रचिन रवींद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ फॉर्म को यहां भी जारी रखा। रचिन और विल यंग ने 84 गेंद में दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। यंग ने इस दौरान वनडे में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। उन्हें वान मीकरेन ने आउट किया। उन्होंने 70 रन बनाए।

World Cup New Zealand beats Netherlands by 99 runs Mitchell Santner creates history by taking five wickets
विल यंग - फोटो : सोशल मीडिया
रचिन ने शतक के बाद लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाने वाले रचिन ने यहां अपना वनडे में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वान डर मर्वे ने उन्हें अर्धशतक पूरा करते ही आउट कर दिया। उन्होंने 51 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 51 रन बनाए। यहां से डेरिल मिचेल ने तगड़े हाथ दिखाए। उन्होंने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 गेंद में 48 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 238 रन था। मिचेल के आउट होते ही ग्लेन फिलिप्स (4), मार्क चैपमैन (5) भी पवेलियन लौट गए। स्कोर छह विकेट पर 254 रन हो गया।

अंतिम 8 गेंद में बने 29 रन
कप्तान टॉम लाथम और सैंटनर (36*) ने यहां से अच्छे हाथ दिखाने शुरू किए। लाथम ने इस दौरान वनडे में अपना 22वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने 27 गेंद में 39 रन जोड़े। लाथम ने 46 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। अंतिम 8 गेंदों पर सैंटनर और चार गेंद में एक छक्के की मदद से नाबाद 10 रन बनाने वाले मैट हेनरी ने 29 रन बनाए। वानडर मर्वे, वान मीकरेन और आर्यन दत्त ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

World Cup New Zealand beats Netherlands by 99 runs Mitchell Santner creates history by taking five wickets
कॉलिन एकरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
खराब शुरुआत से नहीं उबरा नीदरलैंड
323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके 67 रन पर तीन विकेट यहां से कॉलिन एकरमैन (69) और निदामनरु (21) ने 50 रन की साझेदारी निभाई। यहां निदामनरु रनआउट होना निर्णायक रहा। बाद में स्कॉट एडवर्ड्स (30) और पहला मैच खेल साइब्रैंड (29) टिके जरूर, लेकिन लक्ष्य से काफी दूर रहे। मैट हेनरी ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed