फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 kamran akmal claims babar will break virat kohli record

World Cup: 'बाबर पछाड़ सकता है', विराट कोहली के 50 शतकों के रिकॉर्ड पर कामरान अकमल का दावा

Fri, 17 Nov 2023 12:16 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 17 Nov 2023 12:16 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कमरान अकमल का मानना है कि विराट कोहली के वनडे में 50 शतकों के रिकॉर्ड को पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
World Cup 2023 kamran akmal claims babar will break virat kohli record
Virat Kohli, Kamran Akmal - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्स्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल मे पहुंच चुकी है। रविवार 19 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। न्यूजीलैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए वनडे प्रारूप में अपना 50वां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं। विराट के इस नुए रिकॉर्ड पर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बड़ा दावा किया है। 
विज्ञापन


कमरान अकमल का दावा 
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का मानना है कि विराट कोहली के वनडे में 50 शतकों के रिकॉर्ड को पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम तोड़ सकते हैं। अकमल के अनुसार विराट के वनडे में सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड को शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज ही तोड़ सकता है। 
विज्ञापन


अकमल ने कहा, 'वो (रिकॉर्ड) टॉप-3 वाले ही तोड़ सकते हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा। हमारे पास बाबर आजम है, वो कर सकता है। वो टॉप-3 में खेलता है। उनके पास अभी शुभमन गिल है, वो पीछे लग सकता है इस रिकॉर्ड के।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए अबतक 117 वनडे मुकाबलों में 19 शतक लगाए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्सन और सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद बाबर ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने नौ वनडे मुकाबलों में चार में जीत हासिल की थी, वहीं पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed