फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 ind vs nz virat kohli hundred breaks sachin tendulkar record

World Cup: सचिन के होमग्राउंड पर विराट ने लगाया शतकों का आर्धशतक, फैंस को याद आई 2011 वर्ल्ड कप की पारी

Thu, 16 Nov 2023 11:25 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने सचिन के होमग्राउंड वानखेड़े में वनडे का 50वां शतक जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, विराट वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

विज्ञापन
World Cup 2023 ind vs nz virat kohli hundred breaks sachin tendulkar record
World Cup 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन


दरअसल, विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों की पारी खेलकर वनडे में शतकों का आर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने सचिन के वनडे में 49वें शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर वह आगे निकल चुके हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को देखने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे थे। उन्होंने विराट के 50वें वनडे शतक पर खड़े होकर ताली भी बजाई। वर्ल्ड कप के इस क्षण को फैंस वर्ल्ड कप 2011 के साथ जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


फैंस को याद आई वर्ल्ड कप 2011 
विराट कोहली की शतकीय पारी को देखकर फैंस को वर्ल्ड कप 2011 में सचिन की शतकीय पारी की याद आ गई। वर्ल्ड कप 2011 के ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टीम टीम इंडिया की तरफ से सचिन तेंदुलकर ने बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में सचिन ने वनडे में अपना 47वां शतक लगाया था। सचिन की इस पारी पर विराट कोहली ने खड़े होकर ताली बजाई थी। बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का होमग्राउंड है। सचिन ने इसी ग्राउंड पर 115 गेंदों में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 120 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)



सचिन के होमग्राउंड पर कोहली का 50वां वनडे शतक
वहीं वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने सचिन के होमग्राउंड वानखेड़े में वनडे का 50वां शतक जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, विराट वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, लेकिन कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई के वानखेड़े में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed