फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 Hasan Raza blames team india over drs manipulation

WC: भारत की लगातार जीत से बौखलाया पाकिस्तान का यह पूर्व क्रिकेटर, टीम इंडिया पर लगाया DRS में हेरफेर का आरोप

Mon, 06 Nov 2023 02:58 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 06 Nov 2023 02:58 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रही टीम इंडिया पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका पर बारत को मिली जीत के बाद हसन रजा ने कहा कि टीम इंडिया की जीत के पीछे का कारण डीआरएस में हेरफेर है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Hasan Raza blames team india over drs manipulation
Hasan Raza - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है। ईडन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए विरोधी टीम महज 83 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। भारत की लगातार जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने एक बार फिर टीम इंडिया को निशाने पर लिया। उन्होंने टीम पर डीआरएस में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


डीआरएस में हेरफेर का लगाया आरोप
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रही टीम इंडिया पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका पर भारत को मिली जीत के बाद हसन रजा ने कहा कि टीम इंडिया की जीत के पीछे का कारण डीआरएस में हेरफेर है। उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए मैच में रसी वान डर डुसेन के आउट होने का उदाहरण दिया। 
विज्ञापन


रजा ने कहा, रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए, जो कि उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा। हम यहां टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं जहां डीआरएस लिया जाता है। वान डर डुसेन एक बल्लेबाज हैं और गेंद लेग स्टंप को पिच करते हुए उनके मिडिल स्टंप पर लगी थी। ये कैसे मुमकिन है? इंपैक्ट लाइन में था, लेकिन गेंद लेग स्टंप की तरफ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मैं केवल अपनी राय साझा कर रहा हूं। मैं यह कह रहा हूं कि ये चीजें चेक होनी चाहिए। डीआरएस में हेरफेर किया जा रहा है और यह साफ तौर पर देख सकते हैं।

 

रजा ने यह भी दावा किया कि भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी डीआरएस में हेरफेर किया था। उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं हुआ है। यह पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में और आखिरी साझेदारी के दौरान भी हुआ। उन्होंने इसके लिए माफी भी नहीं मांगी। घरेलू परिस्थितियां और घरेलू लाभ यहां मायने रखते हैं। 


इससे पहले भी रजा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीसीसीआई और आईसीसी भारतीय गेंदबाजों को दूसरी पारी में अलग-अलग गेंद दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गेंद का निरीक्षण करने की जरूरत है। स्विंग के लिए गेंद पर कोटिंग की एक अतिरिक्त परत भी हो सकती है। पूर्व क्रिकेटर ने 2011 वर्ल्ड कप के भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र करते हुए बताया कि उस दौरान भी डीआरएस में हेरफेर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed