फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 final match ind vs aus will pop star dua lipa perform closing ceremony

WC: विश्व कप के समापन समारोह में लगेगा ग्लैमर का तड़का? स्टार सिंगर डुआ लिपा कर सकती हैं परफॉर्म, जानें

Fri, 17 Nov 2023 03:45 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 17 Nov 2023 03:45 PM IST
सार

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में पहुंचने वाले टीमों के कुछ खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने डुआ लिपा से सवाल किया था। उन्होंने डुआ से पूछा कि इस टूर्नामेंट के समापन में वह कौन सा गाना गाएगी?

विज्ञापन
World Cup 2023 final match ind vs aus will pop star dua lipa perform closing ceremony
Dua Lipa - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 अब अपने आखिरी चरण में आ गया है। रविवार 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा इस टूर्नामेंट के समापन समारोह आयोजित किए जाने की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टूर्नामेंट के समापन समारोह के लिए मशहूर पॉप स्टार डुआ लिपा के परफॉर्म करने की अफवाहें उड़ रही है। डुआ इससे पहले कई अन्य खेलों के कार्यक्रम में परफॉर्म कर चुकी है। उन्होंने यूईएफए चैंपियंस लीग में भी परफॉर्म किया है। 
विज्ञापन


वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में पहुंचने वाले टीमों के कुछ खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने डुआ लिपा से सवाल किया था। उन्होंने डुआ से पूछा कि इस टूर्नामेंट के समापन में वह कौन सा गाना गाएगी? डुआ ने इस सवाल का जवाब देते हुए 'फिजिकल' गाने का नाम लिया। 
विज्ञापन


हालांकि, टूर्नामेंट के समापन को लेकर फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में डुआ लिपा परफॉर्म करने वाली है या नहीं इसकी भी पुष्टि नहीं की गई है। यह बताया गया है कि फाइनल मुकाबले में भारतीय वायु सेना एयर शो करने वाली है। गुजरात के डिफेंस पीआरओ ने सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा मैच के शुरू होने से दस मिनट पहले स्टेडियम के मोटेरा एरिया में परफॉर्म करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed