फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Yograj Singh blames MS Dhoni for India loss to New Zealand in Semi Final

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने न्यूजीलैंड से मिली हार के लिए धोनी को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 13 Jul 2019 09:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 13 Jul 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Yograj Singh blames MS Dhoni for India loss to New Zealand in Semi Final
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारत के विश्व कप से बाहर होने के लिए एमएस धोनी को दोषी ठहराया है। टीम इंडिया विश्व कप के आठ लीग मैचों में से सात में जीत दर्ज कर अंतिम चार में पहुंची थी, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन की हार ने टूर्नामेंट से भारत का सफर खत्म कर दिया। एनएनआईएस स्पोर्ट्स से बात करते हुए, योगराज ने धोनी की डेथ ओवरों में धीमी गति से खेलने की रणनीति पर सवाल उठाया और उन्हें दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा पर दबाव बनाने के लिए दोषी ठहराया।

विज्ञापन


विज्ञापन


एनएनआईएस स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'एक लड़का (रवींद्र जडेजा) आता है और वह बिना किसी चिंता के बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर देता है। आप दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जब जडेजा 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो आप (धोनी) उन्हें शॉट खेलने के लिए बता रहे हैं। इससे पहले धोनी ने हार्दिक पांड्या को स्पिनरों के खिलाफ शॉट खेलने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े शॉट्स खेलने चाहिए थे

World Cup 2019: Yograj Singh blames MS Dhoni for India loss to New Zealand in Semi Final
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो

युवराज के पिता ने धोनी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'महेंद्र सिंह धोनी, आपने बहुत क्रिकेट खेला है। आपको क्या करना है और क्या नहीं, इस बारे में क्या आपको कोई समझ नहीं है? क्या युवराज ने कभी किसी अन्य खिलाड़ी को शॉट खेलने के लिए कहा है, जैसा आपने कहा?

उन्होंने कहा, 'आपको ( धोनी) कई हाल्फ वॉली गेंदे मिली, आपने बड़े छक्के मारने थे, उस समय आपके साथ क्या हुआ था? क्या आप चिंतित थे कि आप आउट ना हो जाए, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ा? आपको बाहर निकलना चाहिए था और बड़े शॉट्स खेलने चाहिए थे।' 49 वें ओवर में धोनी 50 रन पर आउट हो गए और भारतीय टीम को कीवी गेंदबाजों ने 221 पर समेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed