भारत की हार से बौखलाया पाकिस्तान, वकार यूनुस ने टीम इंडिया की नीयत पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की खेल भावना पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तानी टीम और फैंस इस मैच में भारत का समर्थन कर रहे थे, क्योंकि अगर भारत मेजबान इंग्लैंड को हरा देता तो सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती।
It's not who you are.. What you do in life defines who you are.. Me not bothered if Pakistan gets to the semis or not but one thing is for sure.. Sportsmanship of few Champions got tested and they failed badly #INDvsEND #CWC2019
— Waqar Younis (@waqyounis99) June 30, 2019विज्ञापन
हालांकि टीम इंडिया रविवार को इंग्लैंड के दिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 306 रन ही बना पाई और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के खाते में अभी 11 अंक हैं। मंगलवार को टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी।
खेल भावना की परीक्षा में असफल रहे चैंपियन्स
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, ‘यह मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो, आप जीवन में क्या करते हो इससे पता चलता है कि तुम कौन हो, मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं, लेकिन एक बात पक्की है, कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गई और वो उसमें बुरी तरह असफल रहे।’
इससे पहले पूर्व क्रिकेटर बासित अली और सिकंदर बख्त ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर रखने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड से हार सकती है। इंग्लैंड के अब दस अंक हैं, जो पाकिस्तान से एक अंक अधिक है। इंग्लैंड को अब अगला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है, जबकि पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। ऐसे में इंग्लैंड अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा।