{"_id":"5ced326abdec22073f3f2643","slug":"world-cup-2019-vijay-shankar-give-reply-on-ambati-rayudu-3d-glasses-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने पर रायुडू ने मारा था ताना, अब विजय शंकर ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने पर रायुडू ने मारा था ताना, अब विजय शंकर ने दिया ये जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 28 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rayudu vijay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे पसंदीदा बल्लेबाज माने जा रहे हैं। शंकर को थ्री डायमेंशनल प्लेयर कहा जा रहा।
2 of 5
अंबाती रायुडू
- फोटो : अमर उजाला
अंबाती रायुडू को नजरआंदाज कर विश्व कप में विजय के चयन के बाद काफी बातें हुईं थी। विश्व कप में अपना चयन नहीं होने पर रायुडू ने विजय पर तंज भरे लहजे में ट्वीट करके कहा था कि, 'उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3डी ग्लास ऑर्डर कर लिया है।'
3 of 5
vijay shankar
रायुडू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकर ने कहा है कि 'मैं एक खिलाड़ी के तौर पर रायुडू के चयन नहीं होने की निराशा के दर्द को समझ सकता हूं। हर खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना सपना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ambati rayudu
रायुडू की लगातार खराब फॉर्म की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर चयनकर्ताओं ने नंबर चार के लिए विजय पर भरोसा जताया है। टीम नंबर चार पर कई बल्लेबाजों को ट्राई कर चुकी है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी अभी तक चयनकर्ताओं की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया है। रायुडू को भी चयनकर्ताओं ने मौका दिया था, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
5 of 5
विजय शंकर
आईपीएल में भी अंबाती रायुडू बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसकी वजह से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विजय पर भरोसा जताते हुए विश्व कप के लिए उन्हें मौका दिया है। प्रसाद ने ही उन्हें थ्री डायमेंशनल खिलाड़ी कहा था। एक चैट शो ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन में शंकर ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी के नजरिए से रायुडू के दर्द को बखूबी समझ सकता हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।