विश्व कप में खिलाड़ियों को रखना होगा इन 7 बातों का ध्यान, ICC की ACU ने किया अलर्ट
30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले 12वें आईसीसी वर्ल्ड कप में के दौरान आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने खिलाड़ियों से इन सात बातों का ध्यान रखने को कहा है। आइए जानते हैं वो 7 बातें जिनसे खिलाड़ियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
1. अज्ञात लोगों के साथ किसी भी रूप में संबंध बनाने या बातचीत करने से दूर रहें।
2. किसी ऐसे व्यक्ति या समूह से गिफ्ट या मदद को स्वीकार न करें, जिसका मूल्य 750 डॉलर या उससे अधिक है।
3. टीम की गोपनियता को उजागर करने से दूर रहें, जो बिना किसी कारण से फ्रेंडली दिखाई दे।
4. किसी भी ऑफर्स और अप्रोच के मामले में तुरंत टीम प्रबंधक और एसीयू अधिकारी को सूचित करें।
5. मैच अधिकारियों को आईसीसी एसीयू को तुरंत सतर्क करना चाहिए, जब वे खिलाड़ियों या किसी भी टीम के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए किसी भी संदिग्ध कार्रवाई या गतिविधि को नोटिस करते हैं।
6. टूर्नामेंट के दौरान आसान अलर्ट और अपडेट के लिए अपने फोन पर आईसीसी इंटीग्रिटी ऐप डाउनलोड करें।
7. अज्ञात लोगों या प्रशंसकों के साथ टीम की संरचना या अन्य आंतरिक मुद्दों का खुलासा न करें।