फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Preview and prediction of India vs Bangladesh

World Cup 2019: क्या आज सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया, सामने बांग्लादेश

Tue, 02 Jul 2019 01:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jul 2019 01:05 PM IST
सार

विश्व कप में आमने-सामने 
  • कुल मैच: 03
  • भारत जीत: 02
  • बांग्लादेश जीत: 01

विज्ञापन
World Cup 2019: Preview and prediction of India vs Bangladesh
भारत बनाम बांग्लादेश (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यक्रम की नाकामी से चिंतित भारत मंगलवार को बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अंतिम एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है। बांग्लादेश को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और ऐसे में वह अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 

विज्ञापन


भारत के अभी सात मैचों में 11 अंक हैं और मंगलवार को जीत से उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। बांग्लादेश को पहली बार अंतिम चार में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारत को अगले मैच की तैयारियों के लिए बहुत कम समय मिला है। उसका सामना अब उस टीम से जिसके पास शकिब अल हसन के रूप में नंबर एक ऑलराउंडर है।

विज्ञापन

जाधव की जगह ले सकते हैं जडेजा 

महेंद्र सिंह धोनी का फिनिशर के रूप में खराब प्रदर्शन और मध्यक्रम की नाकामी से भारत के कमजोर पक्ष खुलकर सामने आ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत आखिरी पांच ओवर में केवल 39 रन बना पाया जबकि धोनी और जाधव क्रीज पर थे। बड़े शॉट लगाने में उनकी नाकामी से अधिक उनका प्रयास नहीं करना ज्यादा चर्चा का विषय बना।




टीम प्रबंधन हालांकि अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी केसमर्थन में खड़ा है और ऐसे में गाज जाधव पर गिर सकती है जिससे जडेजा की टीम में जगह बनाने की संभावना मजबूत हो गई है। जाधव की तुलना में जडेजा छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छे शॉट जमा सकते हैं। उनकी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी रनों पर अंकुश लगा सकती है और क्षेत्ररक्षण में तो उनका कोई जवाब नहीं है।

छोटे मैदान में चहल का कट सकता है पत्ता

एजबेस्टन मैदान का आकार प्रकार भी बदलाव का कारण बन सकता है जिसमें एक तरफ की बाउंड्री 60 मीटर से भी कम है। ऐसी परिस्थितियों में तमीम इकबाल, शाकिब, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास और महमुदुल्लाह जैसे स्पिन को अच्छी तरह से खेलने वाले बल्लेबाजों के सामने कलाईयों के दो स्पिनरों को उतारना जोखिम भरा हो सकता है। चहल को विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे खराब गेंदबाजी (दस ओवर में 88 रन, कोई विकेट नहीं) करने के बाद बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन

उतर सकती है पेस तिकड़ी

स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं और इस तरह से भारत टूर्नामेंट में पहली बार तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ भुवनेश्वर को शामिल करने से निचले क्रम की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलेगी। भारत के लिए महत्वपूर्ण यह है कि बांग्लादेश की गेंदबाजी इंग्लैंड की तरह धारदार नहीं है तथा वे शाकिब पर बहुत अधिक निर्भर हैं।0 जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 476 रन बनाने के अलावा दस विकेट भी लिए हैं।

गेंदबाजी बांग्लादेश का कमजोर पक्ष है और विराट कोहली ऐसे में सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। बांग्लादेश की सबसे बड़ी चिंता उसके कप्तान मशरफे मुर्तजा हैं जिन्होंने छह मैचों में अब तक एक विकेट लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed