पीएम इमरान खान से पाक टीम की शिकायत, भारत से हारते ही पूरे पाकिस्तान में मचा कोहराम
भारत से विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर प्रशंसकों से लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों का गुस्सा फूट रहा है। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।
रनों का पीछा करते हुए नहीं जीता मैच
कामरान ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान ने विश्व कप का कोई भी मैच रनों का पीछा करते हुए नहीं जीता है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की एकमात्र जीत तब मिली जब उसने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करके 300 से ज्यादा का स्कोर किया और पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक इस लक्ष्य का बचाव किया। कामरान ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हम पूरी तरह से बिखर गए और 105 रन ही बना सके। हमारी बल्लेबाजी की पोल खुल गई और हमें एक शर्मनाक हार का समाना करना पड़ा।
नए खिलाड़ियों को मिले मौका
सख्त समीक्षा करेगी पीसीबी
भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचा कोहराम रोज बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ही कहा था कि वह विश्व कप के बाद अपनी टीम की सख्त समीक्षा करेगी।