फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना की निगरानी में होगा भारत-पाकिस्तान मैच, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC working closely with police & security services for India vs Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार को World Cup 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दुनिया भर के फैंस के साथ-साथ विश्व कप की आयोजन समिति और ICC भी इस महामुकाबले को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। सारी तैयारी मैच के दौरान सुरक्षा इंतजाम को लेकर है।

World Cup 2019: ICC working closely with police & security services for India vs Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक इस मैच से पहले और मैच के दौरान सैन्य बलों की तैनाती हो सकती है और पुलिस को पेट्रोलिंग का काम सौंपा जाएगा। आईसीसी की महाप्रबंधक (स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशंस) क्लेयर फर्लोंग ने कहा कि अभी वह सुरक्षा तैयारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन मैच के दौरान माहौल सामान्य रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

World Cup 2019: ICC working closely with police & security services for India vs Pakistan
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

क्लेयर ने कहा, 'हम सुरक्षा की जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि इसमें पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं। हम विश्व कप मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए काम कर रहे हैं। यह हमारी प्राथमिकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC working closely with police & security services for India vs Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Blogspot

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप इतिहास का यह 7वां मैच है। इससे पहले खेले गए सभी मैचों में भारत विजयी रहा है। हालांकि पाकिस्तान ने 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को हराते हुए खिताब जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed