फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Cricket Experts and Fans troll MS Dhoni after strange knock against England

धोनी-केदार की धीमी बल्लेबाजी बनी भारत की हार की वजह, दिग्गजों ने भी सुनाई खरी-खरी

Mon, 01 Jul 2019 05:49 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 01 Jul 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Cricket Experts and Fans troll MS Dhoni after strange knock against England
एम एस धोनी-केदार जाधव - फोटो : social Media
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। धोनी एक बार फिर मैच के बाद धीमी पारी के लिए दिग्गजों के निशाने पर हैं। हार का ठीकरा कप्तान कोहली ने बल्लेबाजों पर फोड़ा है। 337 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बिना खाता खोले चलते बने, रोहित शर्मा ने जरूर शतक लगाया। 
विज्ञापन



 

धीमी पारी के लिए फिर फंसे धोनी

भारत की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की एक बार फिर से धीमी पारी के लिए आलोचना हो रही है और इस बार कई दिग्गज खिलाड़ी भी इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर्स में धोनी और केदार जाधव की स्लो पारी पर सवाल उठा रहे हैं। भारत को जीत के लिए 31 गेंदों में 71 रन की दरकार थी, लेकिन धोनी-जाधव की साझेदारी भारत के काम नहीं आई। यहां तक कि ऐसा कभी नहीं लगा कि ये दोनों जीत के लिए खेल रहे हो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का लगाकर 42 रन बनाए। वहीं, जाधव ने 12 गेंद पर महज 13 रन ही जोड़े। उनके इस रवैए से खफा होकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सौरव गांगुली ने कहा, 'आपके पास 5 विकेट हैं फिर भी आप जीत की कोशिश नहीं करते, यह सब माइंड सेट बताता है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी के लिए सचिन तेंदुलकर ने भी आलोचना की थी। आइए दिखाते हैं, किस ने क्या कहा है भारत की इस हार और धोनी की पारी पर..

विज्ञापन



 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed