{"_id":"5d073a768ebc3e56fa21a9c1","slug":"world-cup-2019-bhuvneshwar-kumar-ruled-out-with-hamstring-niggle-for-two-or-three-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को करारा झटका, भुवनेश्वर कुमार विश्व कप के अगले 3 मैच से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को करारा झटका, भुवनेश्वर कुमार विश्व कप के अगले 3 मैच से बाहर
Mon, 17 Jun 2019 01:01 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच से बाहर हो गए। टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चोट के चलते भुवनेश्वर अगले दो से तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। भुवनेश्वर की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अगले मैचों गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
भुवनेश्वर की चोट की गंभीरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अपना तीसरा ओवर भी पूरा नहीं कर पाए और केवल 4 गेंद फेंककर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह विजय शंकर को ओवर की 2 गेंद डालनी पड़ीं। बाद में सूचना आई कि भुवनेश्वर अब दोबारा मैच में गेदबाजी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर का बाहर हो जाना बड़ा झटका है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट लगने की वजह से बाहर हैं। विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में भुवनेश्वर जैसे अनुभवी गेंदबाज का दो-तीन मैचों के लिए बाहर होना भारत के लिए परेशानी का बात है।
विज्ञापन